Saturday , March 14 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / कोलार रोड पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरफ्तार कर चोरी की 04 मोटर साईकिल बरामद की

भोपाल / कोलार रोड पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरफ्तार कर चोरी की 04 मोटर साईकिल बरामद की

आम सभा, भोपाल : वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे अपराधियो एवं संपत्ति संबंधी अपराधियो की पतारसी धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य मे मुखबिर दवारा सूचना मिली एक लडका 01 मोटर सायकल हीरो पेशन प्रो को ओने पौने दाम मे बेचने की फिराक मे सेमरी जोड कोलार रोड पर खडा है जो चोरी कि हो सकती है सूचना कि तस्दीक हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत पटेल के निर्देशन मे उनि जसवंत सिंह को मय हमराह स्टाफ के रवाना किया गया जो सेमरी जोड पहुचकर देखे तो एक लडका मो.सा. हीरो पेशन प्रो क्रमांक एम.पी.36 एम.ई. 2973 लेकर खडा था जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबँदी कर पकडा गया जिससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम शिवम मेहरा पिता राम किशन मेहरा उम्र 20 साल निवासी प्रियदर्शनी प्रिस्टन सलैया कोलार रोड भोपाल हाल पता प्रियदर्शनी प्रिस्टन मल्टी न.16 टी-5 जाटखेडी मिसरोद भोपाल का बताया जिससे मोटर सायकल के कागजात चाहे जो नही होना बताया।

मो.सा. की तस्दीक व्हीडीपी पोर्टल पर सर्च किया जो थाना कोलार रोड भोपाल के अप.क्रमांक 51/22 धारा 379 भादवि मे चोरी होना पाया गया । आरोपी से हिकमत अमली से पूछताछ किया जिसने उक्त मोटर सायकल करीबन 15 दिन पहले पंहाडी मंदिर से चोरी करना बताया तथा इसके अलावा भी और मोटर सायकल चोरी कर गांव उटिया थाना बरेली जिला रायसेन मे छिपाकर रखना बताया है । आरोपी का माननीय न्यायालय से पीआर लेकर आरोपी की निशादेही पर उसके गांव उटिया थाना बरेली जिला रायसेन से थाना कोलार रोड भोपाल के अप.क्रमांक 1436/21 धारा 379 भादवि मे चोरी गई मो.सा. बजाज पल्सर क्रमांक एमपी 04 क्यूव्ही 7867 , अप.क्रमांक 1040/21 धारा 379 भादवि मे चोरी गई मो.सा. अपाचे क्रमांक एमपी 04 क्यूसी 6761 तथा अप.क्रमांक 1545/21 धारा 379 भादवि मे चोरी गई मो.सा. सुपर स्पलेंडर क्रमांक एमपी 04 एफएम 2965 बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपी से जप्त 04 मोटर साईकिलो की कुल कीमत लगभग 250000/- रूपये है। आरोपी 02 वर्ष पूर्व भी वाहन चोरी व स्वंय के घर नकबजनी के अपराध मे गिरफ्तार हो चूका है जिसने बताया कि माता-पिता से अलग रहता है तथा अपने खर्चे के लिये वाहन चोरी किया था लेकिन कोई ग्राहन नही मिलने से गाडी नही बेच पाया था।

नाम गिरफ्तार आरोपी – शिवम मेहरा पिता राम किशन मेहरा उम्र 20 साल निवासी प्रियदर्शनी प्रिस्टन सलैया कोलार रोड भोपाल हाल पता प्रियदर्शनी प्रिस्टन मल्टी न.16 टी-5 जाटखेडी मिसरोद भोपाल।

सराहनीय भूमिका – आरोपी की गिरफ्तारी व चोरी की मो.सा. बरामदी मे थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत पटेल,उनि जसवंत सिंह, उनि राजेन्द्र सिंह गुर्जर, सउनि राजेन्द्र सिंह केन प्रआर कैलाश जाट, आर देवेन्द्र पालोडिया व आर कुंवर बहादुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)