Monday , February 9 2026
ताज़ा खबर
होम / व्यापार / किसान क्रेडिट कार्ड नवीनीकरण अभियान

किसान क्रेडिट कार्ड नवीनीकरण अभियान

आम सभा, भोपाल :  भारतीय स्टेट बैंक ने चालू खरीफ मौसम में कृषकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए समस्त किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के नवीनीकरण हेतु मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में एक विशेष अभियान प्रारंभ किया है। राजेश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक ने बताया कि समय पर फसल ऋण नवीनीकरण करने तथा ऋण भुगतान करने वाले ग्राहक पात्रतानुसार शासन द्वारा प्रदत्त ब्याज अनुदान तथा अधिसूचित फसलों के बीमा के लिए भी पात्र हो जाते हैं।

भारतीय स्टेट बैंक ने डेयरी, मछलीपालन, मुर्गीपालन, अन्य पशुपालन आदि  गतिविधियों के लिए आवश्यक कार्यशील पूंजी को भी किसान क्रेडिट कार्ड के रूप में ऋण स्वीकृत करने  का निर्णय लिया है । केसीसी खाते का समय पर नवीनीकरण करने पर कृषक स्वतः ही ऋण सीमा / लिमिट में 10% की वृद्धि के लिए पात्र हो जाते हैं। उदाहरण स्वरूप यदि किसी कृषक की ऋण सीमा गत वर्ष रु 1.00 लाख थी तो वह इस वर्ष नवीनीकरण के बाद 10% वृद्धि के पात्र होंगे | अपने खातों को नियमित रखने वाले कृषकों को ऋण का भुगतान करने पर तुरंत ही, सामान्यत: उसी दिन, पुन: आहरण की सुविधा प्राप्त होती है | बैंक के.सी.सी. धारकों को चैक बुक एवं एटीएम भी प्रदान करती है |

राजेश कुमार  ने यह भी बताया कि वर्तमान में फसल ऋण खाते का नवीनीकरण किए जाने पर मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषित फसल ऋण माफी योजना में कृषकों की पात्रता पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा । अतः यह किसानों के हित में है कि वे इस योजना में प्राप्त होने वाली सभी सुविधाओं का लाभ लेवें एवं अपनी खरीफ फसलों के व्यय की प्रतिपूर्ति भी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)