Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / संपूर्ण मध्य प्रदेश में किल कोरोना अभियान-2

संपूर्ण मध्य प्रदेश में किल कोरोना अभियान-2

आम सभा, भोपाल : बैठक में जानकारी दी गई कि संपूर्ण प्रदेश में किल कोरोना अभियान-2 लागू करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। अलीराजपुर में 168, बड़वानी में 323, बैतूल में 432, छिंदवाड़ा में 331, झाबुआ में 308 और खरगोन में 471 टीमों द्वारा गाँव-गाँव सर्वे किया गया। अब इस अभियान के अंतर्गत जिस भी विकासखंड में कोरोना के पॉजिटिव प्रकरण या सर्दी, खाँसी, जुकाम से प्रभावित अधिक व्यक्ति होंगे, वहाँ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा सर्वे किया जाएगा और प्रभावित लोगों को मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)