Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / मातृछाया दशहरा उत्सव सांस्कृतिक समिति द्वारा स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग की पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन का आयोजन

भोपाल / मातृछाया दशहरा उत्सव सांस्कृतिक समिति द्वारा स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग की पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन का आयोजन

आम सभा, भोपाल : कैलाश सारंग की प्रथम पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 16 को भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के सस्थापक सदस्य तथा पूर्व सांसद स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग की प्रथम पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 16 नवंबर को रात्रि 7:00 बजे से सेमरा स्थित दशहरा मैदान एकता पुरी में आयोजित किया जा रहा है।

मातृछाया दशहरा उत्सव सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित इस कवि सम्मेलन मे कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। कवि सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रख्यात कवि राष्ट्रीय कवि चौधरी मदन मोहन समर, राष्ट्रीय कवियित्री एवं अभिनेत्री डॉ काव्या मिश्रा के अलावा गीतकार धर्मेंद्र सोलंकी, राकेश वर्मा हैरत, अनूप कुमार धाम ने, अमित शुक्ला, आशीष यादव एवं डॉ प्रार्थना पंडित प्रस्तुतियां देंगी। आयोजक दीपक ठाकुर ने बताया कि कवि सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर चल रही है। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)