
* मनकामेश्वर वाया नदी से जल भर कर हरसिद्धि कालोनी शिव मंदिर पर किया जल अभिषेक
(राजेन्द्र शर्मा)
आम सभा, बैरसिया।
विश्व मंगल की कामना को लेकर मां हरसिद्धि महिला मंडल हरसिद्धि कालोनी बैरसिया द्वारा नगर के प्राचीन एवं प्रसिद्ध देवस्थान श्री मनकामेश्वर धाम वाह नदी सीढ़ी घाट से भगवान मनकामेश्वर का जलाभिषेक पूजन कर कांवड़ यात्रा प्रारम्भ की जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई भगवान श्री हरसि्देश्वर मंदिर हरसिद्धि कालोनी पर भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं आरती के साथ सम्पन्न हुई ।कांवड़ यात्रा का नगर के अनेक धार्मिक सामाजिक राजनैतिक संगठनों के अलावा नगर की जनता ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
पीतांबर परिधान में कंधो पर कावड़ रखी चल रही महिलाएं डी जे धुन पर नृत्य करती महिलाएं आकर्षण का केन्द्र रही।
उल्लेखनीय है कि हरसिद्धि महिला मंडल द्वारा प्रति वर्ष धार्मिक आयोजन किए जाते है।
इस अवसर पर मति कांता नामदेव, सीमा गुप्ता , अनुसुइया साहु, मनीषा शर्मा ,मंजू पाठक, अध्यक्ष रमेश वघेल,विजय गुप्ता, ब्रजेश चौकसे ,पंडित प्रमोद शास्त्री अभिषेक शर्मा,त्रिलोकी शर्मा, जगदीश साहु, प्रदीप सक्सेना सहित बड़ी संख्या में हरसिद्धि कालोनी के महिला पुरुष मौजूद थे।
Dainik Aam Sabha