Monday , January 26 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में कमल पटेल का अनोखा 3 सूत्रीय फार्मूला

बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में कमल पटेल का अनोखा 3 सूत्रीय फार्मूला

* भोलेनाथ की शपथ संकल्प और कमल का फूल

आम सभा, हरदा/भोपाल।

कृषि मंत्री कमल पटेल अपने नए-नए नवाचारों के लिए जाने पहचाने जाते हैं। प्रदेश हो या हरदा जिला कुछ ना कुछ नवाचार करना उनके मन में रहता है। कृषि विभाग में तो कई नवाचार उन्होंने किए ही है लेकिन अब पार्टी स्तर पर भी अलग अंदाज में पार्टी को जिताने, अपने बूथ को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं को कार्यकर्ता सम्मेलन में भोलेनाथ की शपथ करवा रहे है।हरदा जिले के खिरकिया के चारूवा मंडल के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने भगवान गुप्तेश्वर महादेव की शपथ दिलाते हुए कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव तक अपने अपने बूथ को मजबूत करना है।विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव हो जाने तक संकल्प के साथ डटे रहना है। एक-एक घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं और कामों को लेकर अपने मतदान केंद्र के एक एक घर जाकर समझाना है और पोलिंग बूथ तक मतदाता को ले जाकर कमल का फूल खिलाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)