Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / अशोकनगर / युवाओं से ढोल बजवाने की नोकरी कराने की बात कर रहे थे कमलनाथ: भार्गव

अशोकनगर / युवाओं से ढोल बजवाने की नोकरी कराने की बात कर रहे थे कमलनाथ: भार्गव

– कचनार में गोपाल भार्गव ने किया बूथ पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित

आम सभा, विशाल सोनी, अशोकनगर। कमलनाथ ने किसानों की कर्ज माफी नहीं की तो जजपाल सिंह जज्जी सहित कांग्रेस के अन्य विधायकों ने जनता की भलाई के लिए कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। यह बातें मंगलवार को प्रदेश के कैविनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी के समर्थन में ग्राम कचनार में हुई सभा को संबोधित करते हुये कही।

श्री भार्गव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने किसानों के सम्मान में किसान सम्मान निधि की शुरुवात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में चक्रवृद्धि व्याज लग रहा था कर्ज माफी नहीं हुई। लेकिन भाजपा ने ज़ीरो प्रतिशत व्याज पर ऋण देने का काम किया। कोरोना काल मे भी सरकार ने संक्रमण रोकने का काम किया। चुनाव के बाद बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रदेश में फिर खुशहाली आएगी। विजली के बिल माफ़ किये जायेंगे। गाँव गाँव रोशन होंगे।

कांग्रेस ने किया नोजवानों का अपमान

श्री भार्गव ने अपने भाषण के दौरान कहा कि कमलनाथ सरकार ने नोजवानों का अपमान किया है। नोजवानों से कहा कि ढोल बजाओ बाजा बजाओ। पढ़े लिखे नोजवानों से कहा कि मवेशी चराओ, सांप पकड़ो। ये नोकरियाँ देने की बातें कमलनाथ करते थे।

विकास की नई परिभाषा लिखना है

वहीं ग्राम कचनार में राजपुर मंडल के बूथ पन्ना प्रमुख कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कोलारस विधायक वीरेंद्र सिंह रघुवंशी ने कहा कि केंद्र एवं मध्य प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वयन कराने के लिए अशोक नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी को आशीर्वाद देकर 3 नवंबर को कमल के फूल के सामने बाला बटन दबाकर जज्जी को विधायक बना कर विकास की नई परिभाषा लिखना है।

उन्होंने कहा कि जब जब किसानों को समस्या आती है या ओला बारिश से पीड़ित होते हैं, तो गांव आकर बीमा देने का काम करते हैं किसान भाइयों के आंसू पोंछते हैं, कोलारस विधायक ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा की कमलनाथ को एक भी खेत एवं किसान के पास जाते नहीं देखा होगा। इसका सिंगल उदाहरण आप नहीं दे सकते कांग्रेस की सरकार में जो 15 महीने में हमें दिया वह केवल और केवल भ्रष्टाचार का अंबार दिया। कार्यक्रम को भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर कोलारस विधायक वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक जगन्नाथ सिंह, राजकुमार सिंह, गजराम सिंह यादव, लड्डूराम कोरी,नीलम सिंह यादव, धर्मेंद्र चौधरी, करण सिंह रघुवंशी, अमर सिंह रघुवंशी,नारायण प्रसाद शर्मा, नरेंद्र सिंह यादव, राजपुर मंडल अध्यक्ष डॉ. जगदीश यादव,मंडल प्रभारी डॉ जयमण्डल यादव एवं नरेंद्र सिंह यादव , प्रतापभान सिंह यादव, कचनार सरपंच,कृष्णभान सिंह यादव, चारों सेक्टर प्रभारी भूरेलाल शर्मा,नरेंद्र रघुवंशी,संतोष रघुवंशी,राम सिंह रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)