Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / कल्याण सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित

कल्याण सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियों को उनके बेटे राजवीर ने शुक्रवार को नरोरा इलाके में गंगा नदी में विसर्जित कर दिया। इससे पहले दिन में कल्याण सिंह के पोते और उत्तर प्रदेश के मंत्री संदीप सिंह ने अंतिम संस्कार स्थल से अस्थियां एकत्र कीं। कल्याण सिंह का 21 अगस्त को लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को लखनऊ में सिंह के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

कल्याण सिंह का सोमवार को नरोरा में गंगा तट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। अंतिम संस्कार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों सहित कई केंद्रीय और राज्य मंत्री शामिल हुए थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को अलीगढ़ जिले के अतरौली स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)