हैदराबाद की दिशा के बाद अब निर्भया को इंसाफ मिल सकता है. निर्भया रेप कांड में आरोपियों की दया याचिका को गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास भेज दिया है. इसे खारिज करने की सिफारिश की गई है. दोषियों ने दिल्ली सरकार के सामने अपनी दया याचिका लगाई थी. इस दया याचिका को खारिज करते हुए दिल्ली सरकार ने अपनी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेज दी थी.
अब गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति को दया याचिका भेज दी है. अब सबकी निगाहें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर हैं कि वह दया याचिका को स्वीकार करते हैं या खारिज कर देते हैं. इससे पहले दिशा के आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया गया. पुलिस के दावे के मुताबिक, क्राइम सीन रीक्रिएट करने के दौरान आरोपी हथियार छीन कर भाग रहे थे.
दिशा के पिता ने कहा – बेटी को मिल गया इंसाफ
इस एनकाउंटर के बाद दिशा के पिता ने कहा कि मेरी बेटी को इंसाफ मिल गया. 10 दिन पहले उसकी हत्या की गई थी. मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिल गई होगी. वहीं, चाचा ने कहा कि इस एनकाउंटर से मेरी बेटी वापस नहीं आएगी, लेकिन देश की बच्चियों के साथ दरिंदगी करने वाले के मन में डर जरूर पैदा होगा.
Dainik Aam Sabha