
आम सभा, भोपाल। राजधानी भोपाल के डीआईजी बंगले क्षेत्र स्थित जैन मंदिर से आज रविवार को विमान जी की यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में मुख्य रूप से क्षेत्रीय लोग के साथ भोपाल नगर निगम एमआईसी सदस्य व पार्षद मनोज राठौर एवं पार्षद शैलेश साहू शामिल हुए। ग्रीन पार्क सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य जतिन जैन ने बताया कि इस रथयात्रा में समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे इसके साथ ही क्षेत्रीय महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर विमान जी की रथ यात्रा में शामिल हुई।
Dainik Aam Sabha