Tuesday , May 5 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / आईएफडब्लूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पत्रकार केएम झा बने ‘द हिन्दी काउंसिल’ के सदस्य

आईएफडब्लूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पत्रकार केएम झा बने ‘द हिन्दी काउंसिल’ के सदस्य

नई दिल्ली। इंडियन फेडरेशन आॅफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डिजियाना मीडिया समूह के राजनीतिक संपादक व मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कृष्णमोहन झा को द हिन्दी काउंसिल का सदस्य मनोनीत किया गया। नई दिल्ली में द हिन्दी के कार्यालय में संपादकीय टीम के साथ द हिन्दी प्रबंध संपादक तरुण शर्मा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही औपचारिक रूप से द हिन्दी काउंसिल के सदस्य के रूप में शामिल किया।
बता दें कि द हिन्दी काउंसिल में देश-विदेश में उन समान विचारधारा वाले लोगों को अपने साथ शामिल कर रही है, जो भारतीयता के रंग में रंगे हुए हैं। भारतीय सभ्यता, संस्कृति, साहित्य के संवर्धन के लिए काम करना चाहते हैं। द हिन्दी काउंसिल के सदस्य बनने पर वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण्मोहन झा ने द हिन्दी की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि मध्य प्रदेश सहित देश के किसी भी भाग में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए वे काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने द हिन्दी द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)