Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / समाचार पत्र पत्रिकाओं एवम् पत्रकारों की समस्याओं को लेकर संगठनों की संयुक्त बैठक संपन्न

भोपाल / समाचार पत्र पत्रिकाओं एवम् पत्रकारों की समस्याओं को लेकर संगठनों की संयुक्त बैठक संपन्न

आम सभा, भोपाल। राजधानी सहित मध्य प्रदेश के समाचार पत्र – पत्रिकाओं एवं उनमें कार्यरत पत्रकारों एवं गैर पत्रकारों की समस्याओं को लेकर पत्रकार संगठनों की एक बैठक का आयोजन शुभम होटल के सभाकक्ष में किया गया। वरिष्ठ पत्रकार लज्जा शंकर हरदेनिया ने बैठक की अध्यक्षता की। संचालन वरिष्ठ पत्रकार सतीश सक्सेना ने किया। बैठक में प्रदेश में विज्ञापन को लेकर भ्रम और असमंजस की स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। इस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि प्रमुख बिंदुओं को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से दस पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा।

बैठक में एक दर्जन से अधिक पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान कमाल, अजय वोकिल, जंप के नवीन आनंद जोशी, अरुण पटेल, ओपी श्रीवास्तव, मोहम्मद परवेज, संतोष हिंगणकर,डी एन पांडे, विजय शर्मा, सुनील शुक्ला, सुरेश पाटिल, विवेकानंद द्विवेदी,नासिर अली, अखिलेश दुबे, महेंद्र शर्मा, विनोद कुमार भारिल, एयू खान, शशिकांत रावत, बृजेन्द्र सक्सेना, हाकम सिंह गुर्जर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव तथा गिरीश उपाध्याय अस्वस्थता के कारण नहीं आ सके, लेकिन उन्होंने तथा मप्र संपादक संघ के ओमप्रकाश फरकिया ने बैठक में चर्चा के बिंदुओं पर सहमति जताई। अंत में आभार संजय सक्सेना ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)