Monday , February 16 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / जमीन के बदले नौकरी घोटाला: सीबीआई ने तेजस्वी यादव के निकट सहयोगी से की पूछताछ

जमीन के बदले नौकरी घोटाला: सीबीआई ने तेजस्वी यादव के निकट सहयोगी से की पूछताछ

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के निजी सचिव से रेलवे में कथित तौर पर जमीन के बदले नौकरी घोटाले के संबंध में पूछताछ की। यह कथित घोटाला तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद के मंत्री रहने के दौरान का है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई द्वारा तेजस्वी के पिता लालू प्रसाद, मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती के खिलाफ मामले में आरोपपत्र दाखिल करने के एक दिन बाद संजय यादव को शनिवार को एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए तलब किया गया था। उन्होंने कहा कि संजय यादव को पहले भी तलब किया गया था, लेकिन उन्होंने सीबीआई के नोटिस को दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष चुनौती दी थी। अधिकारियों ने बताया कि संजय यादव ने 2015 में तेजस्वी के उप मुख्यमंत्री रहने के दौरान भी उनके निजी सचिव के तौर पर काम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)