Saturday , February 14 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / JK: 3 घंटे तक पाकिस्तान ने LoC पर की गोलाबारी, स्कूल में फंसे रहे कई बच्चे

JK: 3 घंटे तक पाकिस्तान ने LoC पर की गोलाबारी, स्कूल में फंसे रहे कई बच्चे

श्रीनगर

जम्मू कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल(LoC) पर पाकिस्तान बीते कुछ दिनों से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है. LoC पर पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर उल्लंघन किया है. पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान ने गोलाबारी की.

फायरिंग की वजह से स्कूल में कई बच्चे फंस गए. तीन घंटे तक चली इस गोलाबारी में सीमा के साथ लगने वाला गांव डारना डर के साये में रहा. इस दौरान एक मिडिल स्कूल के बच्चे काफी देर तक एक ही कमरे में फंसे रहे. हालांकि गोलाबारी रुकने के बाद स्कूली छात्रों की छुट्टी कर दी गई.

पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी का भारत ने भी भरपूर जवाब दिया. पाकिस्तान ने दब्राज गांव को निशाना बनाकर फायरिंग की थी. जब से जम्मू-कश्मीर के अनुच्छेद 370 में बदलाव किया गया है, पाकिस्तान लगातार सीमा पर तनाव पैदा कर रहा है.

सीमावर्ती इलाकों तनाव का माहौल

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान और भारतीय सेना के बीच सीमा पर तनाव का माहौल है. बॉर्डर पर भारतीय सेना पाकिस्तान की नापाक हरकत का करारा जवाब दे रही है. पिछले तीन हफ्तों में भारतीय सेना ने LoC पर जवाबी कार्रवाई में 10 से ज्यादा पाकिस्तानी सेना के कमांडो को मार गिराया है.

पाकिस्तानी सेना भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश कर रही है. साथ ही पाकिस्तान की तरफ से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन भी किया जा रहा है, ताकि पाकिस्तान भारतीय क्षेत्र में आतंकियों की घुसपैठ को अंजाम दे सके. ऐसे में पिछले तीन हफ्तों के दौरान जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 10 एसएसजी कमांडो को मार गिराया है.

घुसपैठ की कोशिश में पाकिस्तान

वहीं पिछले 15 दिनों में एलओसी के पास पाकिस्तानी सेना ने 100 से ज्यादा एसएसजी कमांडो को भेजा है. आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ कोई नई साजिश रच सकता है. इन कमांडों को घुसपैठ करने और भारतीय सेना के खिलाफ बैट कार्रवाई के लिए भेजा गया है.भारतीय सेना एलओसी पर पाकिस्तानी सेना के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए हाई अलर्ट पर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)