Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / देश / जितेंद्र सिंह बने राष्ट्रीय संरक्षक

जितेंद्र सिंह बने राष्ट्रीय संरक्षक

आम सभा, भोपाल : पूरे देश के विभिन्न राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली के लिए बने संगठनों के राष्ट्रीय स्तर पर बने संयुक्त मोर्चा मैं मध्य प्रदेश के कर्मचारी नेता जितेंद्र सिंह को राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने की।

जितेंद्र सिंह पुरानी पेंशन योजना बहाली संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं तथा समय-समय पर कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को सरकारों के समक्ष जोरदार तरीके से रखते आए हैं।

इस नियुक्ति पर पेंशन बहाली संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान, के साथ ही प्रदेश के अन्य कर्मचारी नेता मनोहर दुबे, भरत पटेल, दिनेश शर्मा, सुनील मिश्रा, सीएल सिंह बघेल, वंदना शर्मा, बलराम पवार, अखिलेश चौहान, शैलेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश पंड्या, श्रवण डहरवाल, तरवर सिंह पटेल, संतोष शर्मा, धर्मेंद्र रघुवंशी, राजेश मिश्रा, शिवकुमार शर्मा, गोपी राम सैनी, गौरव सक्सेना, अश्विनी मिश्रा, राजकुमार सरैया, राम चरण वर्मा ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)