Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ जाट समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का किया सम्मान पहनाया चांदी का मुकुट

कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ जाट समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का किया सम्मान पहनाया चांदी का मुकुट

आम सभा, भोपाल।

मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल के साथ जाट समाज के प्रतिनिधिमंडल ने बल्लभ भवन पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का शाल श्रीफल भेंट और साफा बांधकर चांदी का मुकुट पहनाते हुए जाट महाकुंभ में जाट समाज की मांगों को पूरा करने पर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि भोपाल में जाट समाज के महाकुंभ में वीर तेजाजी बोर्ड का गठन और वीर तेजाजी महाराज के निर्माण दिवस तेजा दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करने के साथ ही जाट महापुरुषों के इतिहास को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी।
कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ जाट समाज के प्रतिनिधिमंडल में शांतिलाल जाणी, इंदौर, लक्ष्मीनारायण गोरा, खातेगांव, प्रहलाद पटेल, हरदा, रामनिवास पटेल, भैरूंदा (नसरुल्लागंज), सुरेंद्र राणा, ग्वालियर, कुबेर जाट, भोपाल, कैलाश टाडा, खातेगांव, राधे जाट, इंदौर, रणजीत जाट, नेमावर, शंकर भूरिया, सतवास, जितेंद्र जाट, भोपाल, हरि नारायण जाट, सिवनी मालवा, शिव पटेल, हरदा, कैलाश पटेल, नर्मदापुरम, चंदन जाट, भोपाल, संजय खेरवा, हरदा, अर्जुन सेवल्या, हरदा, गोपाल जाट भोपाल, रघुवीर जाट भोपाल, शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)