Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / जन अभियान परिषद ने कोविड अस्पतालों के बाहर हेल्प डेस्क स्थापित की

जन अभियान परिषद ने कोविड अस्पतालों के बाहर हेल्प डेस्क स्थापित की

आम सभा, भोपाल : मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिला भोपाल के द्वारा कोविड अस्पतालों के बाहर मरीजों, उनके परिजनों और अन्य जानकारी के लिए हेल्पडेस्क स्थापित की है। इसके लिए सहयोगी संस्थाओं की मदद से सभी हेल्प डेस्क पर संबंधित व्यक्तियों को रखा गया है जो आवश्यक जानकारी संबंधित जरूरतमंद लोगों को देंगे।

एम्स हॉस्पिटल में अभय नारी कल्याण समिति की ओर से मंजू शर्मा 9826225265, पीपुल्स हॉस्पिटल में कादम्बिनी शिक्षा एवं समाज कल्याण सेवा समिति की ओर से दिनेश शर्मा 9425028578, आर.के.डी.एफ. हॉस्पिटल में कायनात हुमन डेवलपमेंट सोसायटी भोपाल की ओर से फैयाज ऐहमद 9424409540, जे.के. हॉस्पिटल में सहारा शिक्षा एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी भोपाल की ओर से शिवराज कुशवाह 9406541504, टी.बी. हॉस्पिटल में फाउन्डेशन संकल्प श्री सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से श्रीकान्त विश्वकर्मा 9893314188तथा चिरायु हॉस्पिटल में मुस्कान हीरानन्दानी 7223975784 को हेल्प डेस्क प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)