Sunday , February 22 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, हीरानगर सेक्टर में रातभर बरसाए गोले, दो नागरिक घायल

जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, हीरानगर सेक्टर में रातभर बरसाए गोले, दो नागरिक घायल

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने सोमवार रात 9:35 से मंगलवार सुबह 5:05 बजे तक गोलाबारी की। बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस गोलाबारी में दो नागरिक और एक मवेशी घायल हो गया है। यह घटना कठुआ के हीरानगर के चडवाल सेक्टर की है।
घायलों की पहचान बोधराज पुत्र बालकृष्ण निवासी मनियारी और रेखा रानी पत्नी मग्गर मल के रूप में हुई है। यह लोग पाकिस्तान की ओर से दागे गए एक शेल से जख्मी हो गए थे। इनका इलाज हीरानगर के जिला अस्पताल में चल रहा है। इनके साथ ही एक गाय की मृत्यु हो गई है।

इसके साथ ही सेना का एक बंकर और कालीदास नाम के एक शख्स के घर की दीवार भी आंशिक रूप ध्वस्त हो गई।

रविवार को भी हीरानगर सेक्टर में हुआ युद्ध विराम का उल्लंघन
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने रविवार रात 9:30 से सोमवार सुबह 5:00 बजे तक गोलाबारी की। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की बीके चक से भारत की मनियारी सैन्य पोस्ट और साथ लगते रिहायशी इलाके को निशाना बनाया। इस दौरान मोर्टार का एक गोला लाज्जु राम के घर के आंगन में गिरा। हालांकि किसी तरह के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। गौरतलब है कि शुक्रवार रात को भी पाकिस्तान ने रात के समय इसी गांव में एक दर्जन से अधिक गोले बरसाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)