Thursday , May 7 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / आईटीएल का उद्योग को पिछाडने का सिलसिला जारी, घरेलू और निर्यात दोनो के मार्केट शेयर में हुई वृद्धि

आईटीएल का उद्योग को पिछाडने का सिलसिला जारी, घरेलू और निर्यात दोनो के मार्केट शेयर में हुई वृद्धि

आम सभा, नई दिल्ली ।

• 0.8% के ईजाफा के साथ ओवर ऑल मार्केट शेयर 14.7% रहा
• अप्रैल-अगस्त 2019 में निर्यात में नंबर एक स्थान पर बरकरार

देश में तेजी से बढ़ रहे और सबसे युवा ट्रेक्टर ब्रांड – सोनालीका और सोलिस के निर्माता इंटरनैश्नल ट्रेक्टर्स लिमेटिड ने अगस्त 2019 में उद्योग को पार करते हुए 14.7% ऑवर ऑल मार्केट शेयर हासिल किया ।

मार्केट शेयर में हुई अभूतपूर्व वृद्धि पर टिप्पणी करते हुये आईटीएल समूह के कार्यकारी निदेशक श्री रमन मित्तल ने कहा कि, “माकेट शेयर में अगस्त’19 माह में 14.7% की वृद्धि दर्ज कर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। हमारा मानना है की इन कठिन मार्केट परिस्थितयों में ही एक ब्रांड की सच्ची नींव और मजबूती का पता चलता है। मुझे बहुत संतुष्टता मिलती है कि मंदी के इस दौर में बजाय कर्मचारियों की छटनी करने के, मार्केट एक्टीवैशंस पर हमारी स्ट्रेटेजी, चैनल्स पर फोकस और नये प्रोडक्ट लांच ने हमे मार्केट शेयर में बढ़ोतरी करने में सहायता की है। यह हमें आत्मविश्वास देता है कि इसी दृष्टिकोण के साथ हम अपने चैनल पार्टनर्स और कर्मचारियों के सहयोग से तेज विकास की ओर अग्रसर होते रहेंगें।“

उन्होंनें कहा कि, “मानसून की रिकवरी के साथ सरकार और सिंचाई समर्थन और अपनी स्ट्रेटेजी द्वारा हम मार्केट शेयर में बढ़ोतरी जारी रखेंगें।“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)