Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / खेल / IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को बनाया कप्तान

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को बनाया कप्तान

मुंबई : रोहित 10 सालों तक मुंबई के कप्तान रहे। उन्होंने पांच बार टीम को चैंपियन भी बनाया। हार्दिक इससे पहले गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने दो बार टीम को फाइनल तक पहुंचाया। 2022 में गुजरात की टीम चैंपियन बनी थी और 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फाइनल हारी थी।

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की नीलामी से पहले बड़ा फैसला लिया है। उसने आगामी सीजन के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया है। हार्दिक टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की जगह कमान संभालेंगे। रोहित 10 सालों तक मुंबई के कप्तान रहे। उन्होंने पांच बार टीम को चैंपियन भी बनाया। हार्दिक इससे पहले गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने दो बार टीम को फाइनल तक पहुंचाया। 2022 में गुजरात की टीम चैंपियन बनी थी और 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फाइनल हारी थी। रोहित फ्रेंचाइजी के लिए आगामी सीजन में खेलेंगे।