ग्वालियर :
उप जेल सबलगढ़ में पदस्थ प्रहरी सुनील शेजवार को सूचना देते हुए निर्देश दिए हैं कि दो दिन में केन्द्रीय जेल ग्वालियर में उपस्थित हों। अन्यथा प्रहरी शेजवार के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।
उप जेल अधीक्षक एवं जाँचकर्ता अधिकारी श्री संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया है कि गोला का मंदिर भगत सिंह नगर निवासी सुनील शेजवार जो उप जेल सबलगढ़ में पदस्थ था। वह लम्बे समय से कार्य से अनुपस्थित है और जिसकी कोई सूचना नहीं है। इसलिए जेल प्रहरी के विरूद्ध मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 14 के तहत विभागीय जाँच शुरू की गई,जिसमें उप जेल अधीक्षक को जाँचकर्ता अधिकारी बनाया गया है।
जाँचकर्ता अधिकारी श्री संतोष कुमार उपाध्याय के अनुसार जेल प्रहरी सुनील शेजवार को कई बार संपर्क करके बुलाने का प्रयास किया गया है। परंतु वह अभी तक कार्य से अनुपस्थित है। इसलिए अंतिम चेतावनी देते हुए दो दिन में उपस्थिति के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा एक पक्षीय कार्रवाई की जायेगी और कोई भी दावा मान्य नहीं किया जायेगा।
 Dainik Aam Sabha
Dainik Aam Sabha 
				 
						
					 
						
					