Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / “कचरे से कंचन की ओर” भारत स्वच्छ मिशन 2.0 में नवाचार

भोपाल / “कचरे से कंचन की ओर” भारत स्वच्छ मिशन 2.0 में नवाचार

– स्व-सहायता समूह द्वारा “कंचन” गिफ्ट हैम्पर तैयार,महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में अनुकरणीय पहल

आम सभा, भोपाल : जिला पंचायत भोपाल के मार्गदर्शन में स्व-सहायता समूहों द्वारा अपनी आजीविका को चलाने के लिए गांव-गांव में महिलाओें को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में अनुकरणीय पहल की जा रही है। जहाँ महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए कई नवाचार प्रयोग किए जा रहे है।

इसी क्रम में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन भोपाल द्वारा इस वर्ष भी ग्रामों में गठित स्व-सहायता समूहों द्वारा घरों में अनुपयोगी वस्तुओं से तैयार सामानों से “कंचन” गिफ्ट हैम्पर तैयार किए गए हैं। जिसमें 16 तरह की सामग्री रखी गई है। स्व-सहायता समूहों द्वारा आजीविका बढ़ाने हेतु “कचरे से कंचन की ओर” एक पहल पर घर में अनुपयोगी वस्तुओं से निर्मित किए गए उत्पादों को तैयार किया गया है। यह उत्पाद 165 स्व-सहायता समूहों की लगभग 1898 महिला सदस्य तैयार कर रही हैं।

स्व-सहायता समूहों द्वारा अब तक मकर संक्राति, वसंत पंचमी, होली, शिवरात्रि, रक्षा बंधन तथा नवरात्रि, दीपावली और क्रिसमस पर्व पर लगभग 10 हजार गिफ्ट हैम्पर तैयार कर कुल तीन लाख 60 हजार रूपए की आमदनी की है।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन भोपाल अतर्गत पूर्व में स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों द्वारा आय के स्त्रोत बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के द्वारा दीपावली पर्व पर समृद्धि गिफ्ट हैम्पर प्रस्तुत किया गया था जिसे जनता द्वारा बहुत पसंद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)