Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / शिक्षण संस्थानों में बम होने की सूचना, पुलिस जांच में झूठा पाया गया

भोपाल / शिक्षण संस्थानों में बम होने की सूचना, पुलिस जांच में झूठा पाया गया

आम सभा, भोपाल : आज दिनांक 13/05/2022 को भोपाल शहर के 11 शिक्षण संस्थानों में बम होने की सूचना को पुलिस जांच उपरांत झूठा पाया गया। इस संबंध में उचित वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि आज प्रातः लगभग 10 बजे शहर के 11 विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में ई-मेल के माध्यम

से व पुलिस कन्ट्रोल रूम में डायल 100 के माध्यम से भवन के अंदर बम होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में संबंधित थाना व बम निरोधक दस्ता के माध्यम से जांच कराई गई। जांच उपरांत कहीं भी किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई। इस कार्यवाही में कुल 05 बम निरोधक दस्तों ने कार्यवाही की। पुलिस आयुक्त श्री मकरंद देउस्कर ने इस प्रकार की सूचना पर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)