Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / इन्दौर के सोनू सूद… सुनील ठाकुर

इन्दौर के सोनू सूद… सुनील ठाकुर

आम सभा, धर्मेंद्र साहू, भोपाल : इन्दौर के सुनील ठाकुर समाजसेवक भी ओर राष्ट्रीय तैराक भी। इन्दौर में लोग सुनील को गरीबो के मसीहा,ओर सोनू सूद की उपाधि भी दी है ।क्योंकि उन्होंने कोविड काल मे मुम्बई के सोनू सूद से प्रेरित होकर लोगो की मदद का जिम्मा उठाया। और उसे बखूभी निभाया। आज हम बात कर रहे है इंदौरी युवा सुनील ठाकुर कि जो ,राष्ट्रीय तैराक के साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम गौरवान्वित किया हुआ है।

इन्दौर के इस युवा सुनील ठाकुर ने लॉक डाउन में लोगो को दवाइयों का ऐसे समय सहयोग किया,जिस समय लोग अपने परिवार जनों को भी कोई सहयोग नही कर रहा था।उस समय इस युवा ने अपने परिवार जनों से कई दिनों तक दूर रहकर लोगो की निःस्वार्थ सेवा की ।पूरे लॉक डाउन में 600 से 700 जरूरतमंद परिवारों को सही समय पर सही दवाइयां उपलब्ध करवाई। प्रत्येक क्षेत्र में चाहे भोजन हो,राशन हो,दवाई हो,ऑक्सीजन हो, हॉस्पिटलों में बेड की जरूरत हो हर स्थिति के साथ मुक्तिधामो मे लावारिस अस्थियों का विधिवत पूजन कर विसर्जित करना ओर आज भी कई निराश्रितो को मदद कर रहे है।इसी को देखते हुए 3 अंतराष्ट्रीय अवार्ड ओर कई राष्ट्रीय अवार्ड्स से देश भर में सम्मानित किया जा चुके है।

अभी भोपाल में 49वी मध्यप्रदेश राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में टेक्निकल ऑफिशियल बन कर भी प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। ओर इनकी विद्यासागर स्कूल के 2 छात्रो ने इस प्रतियोगिता में 2 रजत ओर 1 कांस्य पदक भी अपने नाम किया है। इस उपलब्धि पर डॉ दिनेश शर्मा,पीयूष चौहान सहित मप्र तैराकी संघ के अध्य्क्ष पीयूष शर्मा,सचिव जय वर्मा,सह सचिव सीमांत द्विवेदी ,योगेन्द्र सिंह राठौर,सागर तोड़े,मनीष इमोलिया ,मोहित इमोलिया ने सुनील ठाकुर और विजेता खिलाड़ियों को बधाईया दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)