Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / इंदौर पुलिस ने एक शातिर चोर को चोरी के मोबाईल सहित किया गिरफ्तार

इंदौर पुलिस ने एक शातिर चोर को चोरी के मोबाईल सहित किया गिरफ्तार

इंदौर। इन्दौर शहर में चोरी/नकबजनी, लूट आदि संपत्ति संबंधी अपराधो पर रोकथाम लगाने हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त इंदौर महानगर हरिनारायणचारी मिश्र तथा अतिरिक्‍त पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया द्वारा प्रभावी कार्यवाही के लिए इंदौर पुलिस को निर्देशित किया है। इन निर्देशों के तारतम्‍य में पुलिस उपायुक्त (जोन-02) सम्पत उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-02 राजेश व्यास तथा सहायक पुलिस आयुक्त परदेशीपुरा निहित उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस थाना परदेशीपुरा ने मोबाइल चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज द्विवेदी और उनकी टीम द्वारा शहर में वाहन चैकिंग की जा रही थी। तभी एक मोटर साईकल चालक को रोकने का प्रयास किया किंतु वह पुलिस को देखकर तेज गति वाहन चलाकर भागने लगा। जिसे हमराह स्‍टॉफ द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा। पकड़े गए व्‍यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम पीयुष उर्फ मोंटी पिता राजेश कुमांयु उम्र 22 साल नि. 397 गोविन्द कालोनी इन्दौर बताया। मोटरसाईकिल पर लाल रंग से कुमांयु लेख होने से टीम को थाना परदेशीपुरा के मोबाईल चोरी की घटना में प्रयुक्त होना पाया गया। पूछताछ में व्‍यक्ति ने मोबाइल चोरी करना तथा उसे अपने घर में रखना स्‍वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने वीवो कंपनी का मोबाइल तथा 6 अन्‍य मोबाइल भी जब्‍त किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)