Wednesday , March 25 2026
ताज़ा खबर
होम / खेल / म्यांमार पर भारत की धमाकेदार जीत, अंडर-17 टीम ने पहले मैत्री मैच में दिखाया दम

म्यांमार पर भारत की धमाकेदार जीत, अंडर-17 टीम ने पहले मैत्री मैच में दिखाया दम

म्यांमार
भारतीय अंडर-17 पुरुष राष्ट्रीय टीम ने पहले मैत्री मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान म्यांमार को 2-1 से हराया। यांगून के थ्वुन्ना स्टेडियम में मंगलवार को खेले गये मुकाबले के पहले हाफ में वाशिंगटन सिंह न्गांगोम (11वें) और गुनलेइबा वांगखेइराकपाम (24वें) मिनट में गोलकर भारतीय टीम को बढ़त दिलाई।

हाफ-टाइम के बाद म्यांमार की ओर म्यिंट म्याट को ने (54वें) मिनट में गोल करके स्कोरशीट में जगह बनाई, लेकिन अंतत: भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 जीत दर्ज की। भारतीय टीम इस साल के आखिर में होने वाले एएफसी अंडर-17 एशियन कप सऊदी अरब 2026 की तैयारी कर रहे हैं।