Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश में तैयार होंगे देश के पहले म्यूकोरमाइकोसिस यूनिट

मध्य प्रदेश में तैयार होंगे देश के पहले म्यूकोरमाइकोसिस यूनिट

आम सभा, भोपाल : चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कोरोना महामारी में प्रमुखता से सामने आये पोस्ट कोविड कॉम्प्लीकेशन म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लेक फन्गस) बीमारी के संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ मंथन किया। मंत्री श्री सारंग द्वारा इस बीमारी की कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रदेश स्तर पर स्ट्रेटर्जी एवं प्लान तैयार किया जा रहा है।

मंत्री श्री सारंग द्वारा इसके लिये विशेष रूप से अमेरिका के संक्रमक बीमारी के विशेषज्ञ डॉ. मनोज जैन का चिकित्सकीय तकनीकी सहयोग भी प्राप्त किया जा रहा है। आज गाँधी मेडिकल कॉलेज में ब्लेक फन्गस बीमारी म्यूकोरमाइकोसिस के संबंध चिकित्सकीय ज्ञान, रोकथाम किये जाने के बिन्दु, उपचार की गाइडलाइन, मरीजों का लक्षणों अनुसार प्रबंधन तथा लोगों में बीमारी के संबंध में जागरूकता एवं तथ्यात्मक ज्ञान के संबंध में भोपाल और जबलपुर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ विभिन्न चिकित्सा आयामों पर विस्तृत चर्चा की गई।

अमेरिका के डॉ. जैन द्वारा प्रेजेन्टेशन के माध्यम से इस बीमारी के सूक्ष्म पहलूओं और तथ्यों का प्रस्तुतिकरण किया गया। साथ ही उपस्थित नाक-कान-गला विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, डायबिटॉलाजिस्ट, न्यूरो सर्जन एवं मेडिसिन विशेषज्ञों के साथ ऑनलाइन पेनल डिस्कशन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)