Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / भारत की बड़ी सफलता, 29 साल बाद UAE में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड आतंकी, मुंबई सीरियल ब्लास्ट में था शामिल

भारत की बड़ी सफलता, 29 साल बाद UAE में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड आतंकी, मुंबई सीरियल ब्लास्ट में था शामिल

नई दिल्ली। कई देशों में चल रहे भारत के एक बड़े सर्च ऑपरेशन में, भारतीय एजेंसियों ने मुंबई 1993 के सीरियल ब्लास्ट मामले में शामिल भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक अबु बक्र को पकड़ने में सफलता हासिल की है. इस ब्लास्ट में मुंबई में अलग अलग जगहों पर हुए 12 बम धमाके हुए थे. जिसमें 257 लोग मारे गए थे और 713 लोग घायल हुए थे. जानकारी के मुताबिक अब पकड़े गए आतंकी अबु बक्र को UAE से इंडिया लाया जाएगा.

पकड़े गए आतंकवादी का नाम अबु बक्र है जो POK में हथियारों और विस्फोटकों के प्रशिक्षण के अलावा सिलसिलेवार होने वाले ब्लास्ट में इस्तेमाल किये जाने वाले आरडीएक्स की लैंडिंग में शामिल रहा. जोकि संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्तान में रह रहा था. उसे हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय एजेंसियों के इनपुट पर पकड़ा गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)