Monday , February 9 2026
ताज़ा खबर
होम / व्यापार / भारतीय एसएमबी के नियोबैंक फ्लोबिज ने सिकोइया कैपिटल इंडिया और अन्य से सीरीज बी फंडिंग राउंड में 31 मिलियन डॉलर की पूंजी जुटाई

भारतीय एसएमबी के नियोबैंक फ्लोबिज ने सिकोइया कैपिटल इंडिया और अन्य से सीरीज बी फंडिंग राउंड में 31 मिलियन डॉलर की पूंजी जुटाई

– कंपनी का प्रमुख उत्पाद, मायबिलबुक, एक सरल और किफायती जीएसटी बिलिंग और लेखा सॉफ्टवेयर है

– एप्‍प पर एसएमबी मासिक रूप से 1 अरब डॉलर से अधिक का लेनदेन रिकॉर्ड करते हैं

– जुटाई गई पूंजी का इस्तेमाल फ्लोबिज टीम के विस्तार, उत्पाद विकास और वितरण विस्तार में करेगी

– कंपनी अगले 6 महीनों के भीतर अपनी इंजीनियरिंग, उत्पाद और डेटा टीमों को तीन गुना करना चाहती है

आम सभा, नई दिल्ली : तेजी से बढ़ते भारतीय एसएमबी के नियो बैंक, फ्लोबिज ने सिकोइया कैपिटल इंडिया, थिंक इन्वेस्टमेंट्स और इसके मौजूदा निवेशकों एलिवेशन कैपिटल और बीनेक्स्ट के नेतृत्व में सीरीज बी राउंड में 31 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। जुटाई गई फंडिंग का इस्तेमाल टीम का विस्तार, उत्पाद विकास और वितरण को बढ़़ाने में किया जाएगा ताकि और अधिक कारोबारों की सेवा की जा सके। फ्लोबिज संगठन के भीतर अतिरिक्त तकनीकी क्षमताओं के निर्माण पर भी ध्यान केंद्रित करेगा, क्योंकि यह जल्द ही वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में कदम रखने की तैयारी कर रहा है।

हालिया फंडिंग राउंड में 9 यूनिकॉर्न्‍स और व्हाइटबोर्ड कैपिटल के साथ विजय शेखर शर्मा (पेटीएम), कुणाल शाह (सीआरईडी), जितेन गुप्ता (ज्‍यूपिटर), अमरीश राउ (पाइन लैब्स), नीरज अरोड़ा (हैलो एप), नितिन गुप्ता (यूनी कार्ड्स), अंकित तोमर (बिजोंगे), सयाली करंजकर (पे सेंस) और कृष्णन मेनन (बुकुकास) में मशहूर निवेशकों ने भागीदारी की।

फ्लोबिज के प्रमुख उत्पाद मायबिल बुक को जनवरी 2020 में एसएमबी कारोबारियों को इनवॉइसिंग की प्रक्रिया को डिजिटाइज़ करने, व्यावसायिक लेखांकन को कारगर बनाने और अपने उद्यमों के कार्यप्रवाह को स्वचालित करने में मदद करने के मकसद से लॉन्च किया गया था। यह कुशल निर्णय लेने में सक्षम बनाने के लिए इन्वेंट्री को बनाए रखने, प्राप्य और देय राशि का प्रबंधन करने और महत्वपूर्ण व्यावसायिक रिपोर्ट तक पहुंचने में मदद करता है। एक मिलियन से अधिक मासिक सक्रिय यूजर्स या उपयोगकर्ताओं के साथ एसएमबी अब हर महीने माय बिलबुक पर 1 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के लेनदेन का रिकॉर्ड रखते हैं।

मायबिलबुक फिलहाल अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती और तमिल भाषा में उपलब्ध है और यह व्यवसायिक श्रेणी में गूगल प्ले स्टोर पर लगातार सर्वाधिक रेटिंग वाला एप्‍प रहा है। कंपनी का लक्ष्य अगले 6 महीनों के भीतर कम से कम 5 और क्षेत्रीय भाषाओं में एप्‍प को लॉन्च करना है। मायबिलबुक भारत के टियर 2 और टियर 3 शहरों में तकनीकी की कम समझ रखने वाले एसएमबी मालिकों के इसके इस्तेमाल और डिजिटल लेखा जोखा के अऩुभव को सुखद बनाने के लिए एआई और इमेज प्रोसेसिंग जैसी तकनीकों का और व्यापक रूप से इस्तेमाल करेगा।

फ्लोबिज के सह-संस्थापक और सीईओ राहुल राज ने कहा, “एसएमबी हमारी अर्थव्यवस्था और हमारे दैनिक जीवन का एक बड़ा हिस्सा हैं। फ्लोबिज टीम में हर कोई हमारे आस-पास के छोटे और मध्यम व्यवसायों के विकास को शक्ति देकर प्रभाव पैदा करने के गहरे जुनून से प्रेरित है। इसने हमारी विचारशील उत्पाद विकास प्रक्रिया और पूरे संगठन में ग्राहकों के प्रति व्यापक जुनून को पैदा किया है।” उन्होंने कहा, “हमारे मौजूदा निवेशकों के अलावा, हम सिकोइया कैपिटल इंडिया और थिंक इन्वेस्टमेंट्स के साथ-साथ एंजल निवेशकों के हमारे मिशन पर भरोसा जताए जाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह ताकत हमें उन परियोजनाओं में तेजी लाने में मदद करेगी जो अब तक काम कर रही हैं, जिसमें मायबिलबुक में वैयक्तिकृत मॉड्यूल और सुविधाओं का निर्माण, मुख्य उत्पाद पेशकशों में विविधता लाना और वित्तीय सेवाओं को शुरू करने की तैयारी करना शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)