Tuesday , September 16 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व बन्धुत्व की भावना के साथ नई वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। जापान ऐतिहासिक रूप में गौतम बुद्ध की परंपरा से जुड़ा है और भारत गौतम बुद्ध की धरती है। भारत और जापान का सदियों से परस्पर संबंध रहा है। प्राचीनकाल से आधुनिक युग तक जापान का समृद्ध इतिहास रहा है। विनाशकारी भूकंपों और प्राकृतिक आपदाओं से उबरने में जापान द्वारा दिखाई गई उद्यमशीलता को नमन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस जीवटता से जापान ने विश्व में विशेष पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान स्थित भारतीय दूतावास में आयोजित शो इंटरैक्टिव सेशन ऑन "इनवेस्टमेंट अर्पोचुनिटीज इन मध्यप्रदेश" के अवसर पर उद्योगपतियों से संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि इस यात्रा से मध्यप्रदेश-जापान की मित्रता में एक नये अध्याय की शुरुआत होगी।

जापान से जुड़े हैं मध्यप्रदेश के व्यावसायिक संबंध
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जापान अपनी विशिष्ट जीवन शैली और औद्योगिक शैली के आधार पर आर्थिक संपन्नता में महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित करने वाला देश है। प्रसन्नता और गर्व का विषय है कि जापान से मध्यप्रदेश के व्यावसायिक संबंध भी जुड़े हैं। वर्ष 2023-24 में मध्यप्रदेश से जापान को 92.8 मिलियन डॉलर का निर्यात किया गया, इनमें एल्युमिनियम से बनी वस्तुएं, कार्बनिक रसायन, परमाणु रिएक्टर्स, बॉयलर्स, यांत्रिक उपकरण, फार्मास्युटिकल उत्पाद सहित अन्य मशीनरी शामिल हैं। जापान में मैन्युफैक्चरिंग और अन्य क्षेत्रों से जुड़े उद्योग भी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान के उद्योग समूहों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान में भारत के राजदूत श्री सिबी जॉर्ज का व्यवसायिक घरानों से जोड़ने के लिये निभाई गई महती भूमिका के लिये आभार माना।

उद्योग अनुकूल नीतियों से देश-विदेश के उद्योग समूहों की रूचि मध्यप्रदेश में बढ़ी है
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 9 करोड़ से अधिक की आबादी के साथ मध्यप्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक दशक में तीन गुना बढ़ी है, अर्थव्यवस्था को अगले पाँच साल में दोगुना करना हमारी सरकार का लक्ष्य है। पूंजीगत व्यय और शासकीय व्यय में पिछले एक साल में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो हमारे प्रदेश की प्रगति का द्योतक है। पिछले पाँच वर्ष में राज्य ने निर्यात की दिशा में विशेष प्रयास किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 2023-24 में 65 हजार करोड़ का निर्यात किया गया। ऊर्जा, खनन, शिक्षा, एम.एस.एम.ई. सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों में उद्योग अनुकूल नीतियां लागू की जा रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप देश में मध्यप्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बना है, साथ ही विश्व में उद्योग समूहों की रूचि भी मध्यप्रदेश में बढ़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निवेश और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए नीतियों के इतर जाकर भी यदि आवश्यकता होगी तो निवेशकों की सहूलियत के लिये सरकार नीतियों में परिवर्तन करेंगी।

सेक्टर केन्द्रित नीतियां निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फूड पार्क्स, आईटी पार्क्स, प्लास्टिक पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, सोलर इक्विपमेंट पार्क, फूट वियर पार्क, ईवी पार्क, टेक्सटाईल पार्क, गारमेंट पार्क, प्लग एंड प्ले जोन, सेमीकंडक्टर पार्क आदि क्षेत्रों में मध्यप्रदेश में समान रूप से संभावना बनी है। राज्य सरकार की गारमेंट, लॉजेस्टिक्स, ईवी, खाद्य प्रसंस्करण, इथेनॉल, आईटी, फार्मा, मेडिकल डिवाइसेस इत्यादि सेक्टर्स पर केन्द्रित विशेष नीतियाँ निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं। मध्यप्रदेश फूड बॉस्केट कहलाता है, इससे कई सेक्टर जुड़े हैं, जिनसे संबंधित व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए सभी ओर से प्रोत्साहन मिल रहा है।

कौशल उन्नयन क्षेत्र में हैं बड़ी संभावनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 24-25 फरवरी 2025 को प्रदेश की राजधानी भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ कर रहे हैं। इस समिट में सभी महत्वपूर्ण सेक्टर्स पर केन्द्रित सेमिनार होंगे और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी। विशेष रूप से कौशल उन्नयन के क्षेत्र में प्रदेश में बड़ी संभावनाएँ विद्यमान हैं। बड़ी संख्या में युवा शक्ति के साथ ही प्रदेश में कई आईटीआई, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक जैसी संस्थाएं विद्यमान हैं। इस क्षेत्र में जापान और मध्यप्रदेश साथ मिलकर महत्वपूर्ण कार्य कर सकता है। प्रदेश में निजी क्षेत्र के 52 और 17 शासकीय विश्वविद्यालय सहित इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य संस्थाएं विद्यमान हैं। इन क्षेत्रों में सहयोग दोनों के लिए लंबे समय तक हितकारी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप जापान और मध्यप्रदेश प्रगति के पथ पर विश्वस्त सहयोगी के रूप में अग्रसर होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से की टोक्यो गवर्नर सुश्री युरिको कोइके ने मुलाकात
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से जापान यात्रा के दौरान टोक्यो की गवर्नर सुश्री युरिको कोइके ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सुश्री कोइके से मुलाकात को भविष्य में विकास के क्षेत्र में परस्पर सहयोग के लिए उत्साहजनक बताया। डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जापान और भारत के बीच सहयोगात्मक अनुकूलता का वातावरण बना है। इससे मध्यप्रदेश के साथ जापान का रवैया सहयोगात्मक हुआ है और भविष्य में विकास की अनंत बड़ी संभावनाएं नजर आ रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि गवर्नर सुश्री कोइके से उद्योग, प्रोद्योगिकी, निवेश रोजगार और विद्यार्थियों के परस्पर अध्ययन व शोध के क्षेत्र में सहयोग जैसे विषयों पर आत्मीय वातावरण में चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि सुश्री कोइके ने मई 2025 टोक्यो में प्रस्तावित स्टार्ट-अप कंपनियों के सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी गवर्नर सुश्री कोइके को भोपाल में 24-25 फरवरी 2025 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित किया।

जापान में टोयोटा के वरिष्ठ अधिकारियों से मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर की चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान दौरे के पहले दिन टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की। उन्होंने श्री तोशियूकी नाकाहारा महाप्रबंधक, प्रशासन एवं समर्थन विभाग, इंडिया और मिडिल ईस्ट डिवीजन और श्री मासाहिरो नोगी परियोजना महाप्रबंधक, प्रशासन एवं समर्थन विभाग, इंडिया और मिडिल ईस्ट डिवीजन के साथ व्यापारिक संभावनाओं के निवेश के अवसरों पर गहन चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने मध्यप्रदेश को निवेश के लिए एक आइडियल डेस्टिनेशन बताते हुए राज्य की प्रमुख विशेषताओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भारत के केंद्र में स्थित है, जो उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम के लिए एक आदर्श केंद्र बिंदु बनता है। हमारे पास विशाल औद्योगिक भूमि बैंक, कुशल युवा कार्यबल और उत्कृष्ट बुनियादी ढांचा है। खासतौर पर पीथमपुर ऑटोमोबाइल क्लस्टर तेजी से उभरता हुआ औद्योगिक केंद्र है, जो वैश्विक निवेशकों के लिए अपार संभावनाएं लेकर आया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य की शांतिपूर्ण और आपदा-रहित स्थिति पर जोर देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश, जापान की तरह ही शांति और स्थिरता के लिए प्रसिद्ध है। राज्य प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित है, जो इसे निवेश के लिए और भी अनुकूल बनाता है। यहां की सरल और परिश्रमी जनता, तकनीकी कौशल और व्यवसाय के लिए प्रतिबद्धता के साथ उद्योगों को उत्कृष्ट वातावरण प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टोयोटा को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया और विशेष रूप से तकनीकी नौकरियों में युवाओं के प्रशिक्षण और सशक्तिकरण के लिए संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, टोयोटा के लिए अपनी सुविधाएं स्थापित करने और व्यावसायिक विस्तार के लिए एक आदर्श स्थान है। हमारी उद्योग नीतियां निवेश प्रोत्साहन और भूमि उपलब्धता और वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करने में सहायक हैं। टोयोटा के अधिकारियों ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक परिवेश और निवेश-अनुकूल माहौल की सराहना की और राज्य के साथ साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह दौरा 'इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश' अभियान का प्रमुख हिस्सा है, जो फरवरी 2025 में भोपाल में आयोजित होने वाले 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025' के लिए मार्ग प्रशस्त कर रहा है। यह बैठक भारत और जापान के बीच आर्थिक सहयोग को सशक्त करने और मध्यप्रदेश को एक वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और सशक्त कदम है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीआईएस के लिये किया आंमत्रित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 24-25 फरवरी, 2025 को भोपाल में आयोजित होने वाली है। यह दो दिवसीय समिट मध्यप्रदेश के निवेश, जलवायु और औद्योगिक अवसंरचना के बेहतर प्रजेंटेशन के उद्देश्य से आयोजित की गई है। यह समिट निवेश में संभावित सहयोग के लिए कई अवसर प्रदान करेगा। यह मंच वैश्विक नेताओं, उद्योगपतियों और विशेषज्ञों के लिए एक अवसर होगा, जहां वे अंतर्राष्ट्रीय बाजारों और प्रवृत्तियों पर अपने विचार साझा करेंगे और मध्यप्रदेश के निवेश संभावनाओं को अधिकतम करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री ने “इंवेस्ट मध्यप्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025” में जापान के उद्योगपतियों को भागीदारी के लिये आंमत्रित किया।

Slot Gacor
  • toto slot
  • situs toto
  • https://jurnal.mes56.com/
  • situs toto
  • Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor posototo wisdomtoto slot gacor situs toto slot bet 200 situs toto slot gacor slot gacor sabung ayam online jabartoto Slot777 Slot88 Slot Gacor Slot Maxwin slot pulsa Slot Dana mancing138 mancing138 mancing138 anoboytoto slot gacor toto slot slot gacor situs toto Slot Gacor Slot Resmi Slot88 slot gacor slot gacor Situs toto Jogjatoto jogjatoto Slot88 Resmi https://dpupkp.slemankab.go.id/ Slot Gacor 2025 slot gacor slot gacor Slot 2025 slot dana slot gacor Slot Gacor Malam Ini Slot Gacor 2025 slot gacor slot dana https://pariwisata.sultraprov.go.id/ Slot777 slot thailand slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor https://edu.pubmedia.id/ https://stikesrshusada.ac.id/ https://ijsl.pubmedia.id/ Situs Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://dakukeren.balangankab.go.id/ slot gacor slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot mahjong slot gacor pohon169 pohon169 slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://jurnal.unka.ac.id/ https://unisbajambi.ac.id/ https://sia.unisbajambi.ac.id/ https://sipp.pn-garut.go.id/ https://fatecjahu.edu.br/ https://poltekkesbengkulu.ac.id/ https://journal.unublitar.ac.id/ https://poltekkes-pontianak.ac.id/ https://conference.upgris.ac.id/ https://kabar.tulungagung.go.id/wop/ slot gacor Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor Slot Gacor toto hk togel hongkong toto hk pg77 situs pg77 pg77 login