Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / यूपीएससी व मध्‍यप्रदेश पीएससी के चयनित अभ्‍यर्थियों को दी गयी प्रोत्‍साहन राशि

यूपीएससी व मध्‍यप्रदेश पीएससी के चयनित अभ्‍यर्थियों को दी गयी प्रोत्‍साहन राशि

आम सभा, गुना : मध्‍यप्रदेश शासन पिछड़ा वर्ग एवं अल्‍पसंख्‍यक विभाग गुना द्वारा जिले के अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग में अंतिम रूप से चयनित सुश्री जेबा खान राघौगढ़, विशाल धाकड़ गुना को सिविल सेवा प्रोत्‍साहन योजना के तहत 25-25 हजार रूपये की राशि प्रदान की है। इसी प्रकार मध्‍यप्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्‍त करने वाले अभ्‍यर्थियों को 15-15 हजार रूपये की राशि स्‍वीकृत की गयी है।

जिन अभ्‍यर्थियों को 15-15 हजार रूपये की राशि स्‍वीकृत हुयी है उनमें दिव्‍या नामदेव सरस्‍वती कालोनी वार्ड नंबर 11 आरोन, गोपाल मीना ग्राम फरेला पोस्‍ट तहसील मधुसूदनगढ़, आशाराम नायक ग्राम किशनगढ़ पोस्‍ट हिनोतिया, लखन मीना ग्राम गुलवाड़ा तहसील कुंभराज जिला गुना, मनोज कुमार मीना ग्राम सागर पोस्‍ट बीनागंज तहसील चांचौड़ा, मनीष मीना ग्राम उदयपुरा पोस्‍ट तोरई तहसील मधुसूदनगढ़, लवकुश मीना ग्राम जुझालपुरा पोस्‍ट कोन्‍याकला तहसील चांचौड़ा के नाम शामिल है। कलेक्‍टर फ्रेंक नोबल ए. द्वारा सभी सफल अभ्‍यर्थियों के उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)