आमसभा/भोपाल ।
समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) मध्य प्रदेश का दिव्यांग सेवा केंद्र एवं प्रदेश कार्यालय का लोकार्पण मुख्य अतिथि साध्वी प्रज्ञा सिंह लोकसभा सदस्य (सांसद) भोपाल के कर कमलों एवं विशिष्ट अतिथियों श्री सीताशरण शर्मा विधायक होशंगाबाद भोपाल महापौर श्री आलोक शर्मा जी, श्री अशोक पांडे सेना निवृत्त ए.डी.जे. सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ सुकुमार जी के सानिध्य में संपन्न हुआ।
माननीय सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में दिव्यांगों के हित में कार्यरत सक्षम संगठन द्वारा संचालित गतिविधियों की सराहना की एवं स्वयं भी “दिव्यांग मित्र” के रूप में अपना संपूर्ण सहयोग प्रदान करने की घोषणा की।
Dainik Aam Sabha