Thursday , February 26 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / नववर्ष आगमन पर शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एवं अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष चेकिंग एवं पैदल भ्रमण

भोपाल / नववर्ष आगमन पर शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एवं अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष चेकिंग एवं पैदल भ्रमण

आम सभा, भोपाल। आगामी नववर्ष आगमन के दौरान शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एवं अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी व स्टॉफ द्वारा विभिन्न स्थानों, आउटर नाकों एवं इलाकों में नाकाबंदी कर संदिग्धों एवं वाहनों की VDP पोर्टल के माध्यम से सघनता से चेकिंग की जा रही है।

BD&DS(बम डिस्पोजल एवं डॉग स्क्वायड) टीम द्वारा बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन, मॉल, कॉम्लेक्स, बाजार एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर एन्टीसेबोटेज चेकिंग की जा रही है।

थाना स्टॉफ द्वारा थाना क्षेत्र के सभी वित्तीय संस्थान बैंक, एटीएम एवं धार्मिक संस्थानों को नियमित रूप से चेक किया जा रहा है एवं क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था बनाई जा रही है।

मैत्री मोबाइल टीम द्वारा बाजार एवं अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित रूप से भ्रमण किया जा रहा है एवं बाजार में महिलाओं से चर्चा कर खरीददारी करते समय एवं रुपये का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने हेतु सुझाव दिए जा रहे है तथा असामाजिक तत्व व आपराधिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)