Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र में नाबालिग से सगे जीजा के भाई ने दुष्कर्म किया, पुलिस कर रही मामले की जांच

भोपाल / टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र में नाबालिग से सगे जीजा के भाई ने दुष्कर्म किया, पुलिस कर रही मामले की जांच

भोपाल : टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र में सोलह साल की नाबालिग से सगे जीजा के भाई ने दुष्कर्म किया। आरोपी नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने बलात्कार समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 16 साल की किशोरी निशातपुरा थाना इलाके में रहती है। उसकी बड़ी बहन की शादी टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र के एक इलाके में हुई है। बहन के गर्भवती होने के कारण वह करीब ढाई महीने पहले बहन की देखरेख के लिए उसके घर गई थी। बहन और जीजा के साथ जीजा का छोटा भाई रहता है। दीदी और जीजा की गैरमौजूदगी में सलमान ने उससे दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने उसका विरोध किया तो वह शादी करने की बात करने लगा। शादी का बात करने के कारण दोनों में अक्सर संबंध बनने लगे। कुछ दिन पहले नाबालिग अपने घर लौट गई। इधर आरोपी ने उसे शादी करने की बात से इंकार कर दिया तो मामला थाने पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)