आम सभा,भोपाल।
ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज यूनियन द्वारा 29 मई 2023 सोमवार को कार्यालय सभागार में कार्यकर्ताओं का वृहद बैठक आयोजित कर कर्मचारियों के हितों के लंबित प्रमुख हक इंसेंटिव, एसआईपी, पीपीपी बोनस दिलाने हेतु आंदोलन की रणनीति तैयार की गई।
शनिवार को प्रबंधन द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के बीएचईएल के 448 करोड़ का लाभ घोषित किया है। यह लाभ कर्मचारियों के कठिन परिश्रम से ही संभव हो सका है। अब बारी प्रबंधन की है कर्मचारियों के रोके गए इंसेंटिव एवं बोनस देने का। बैठक में यूनियन के सभी कार्यकर्ताओं ने सर्व सहमति से निर्णय लिया है कि अगर 10 जून 23 तक संयुक्त समिति की बैठक बुलाकर कर्मचारियों को इंसेंटिव और बोनस नही दिया गया तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कर्मचारियों के सहयोग से चरणबद्ध तरीके से विशाल आंदोलन किया जाएगा। यूनियन इन मुद्दों को दिल्ली तक सभी फोरम के माध्यम से आवाज उठाती रही है।
बैठक में अस्पताल, कैंटीन, टाउनशिप एवं शॉप फ्लोर की समस्याओं पर भी चर्चा हुई है। बैठक में यूनियन के महासचिव राम नारायण गिरी, अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र दाहट, अल्ताफ अंसारी, वीरेंद्र सिंह, सचिव सावन पासी, विशाल वाणी, राजमहल वैरागी, रमेश कुराडिया, अमित यादव, मेहर चंद, कृष्ण कुमार पटेल, राहुल वर्मा, शांतनु, जय प्रकाश चौधरी, सुशेन्द्र मिश्रा, कीनूराम एवं कार्यकर्तागण शामिल हुए।