Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना का सम्मेलन में- 21 जोड़ों ने लिए फेरे

मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना का सम्मेलन में- 21 जोड़ों ने लिए फेरे

(राजेन्द्र शर्मा)
आम सभा, बैरसिया।

जनपद पंचायत बैरसिया द्वारा ग्राम कलारा में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें 21 जोड़ों के विवाह संपन्न कराए गए। जनपद सदस्य प्रतिनिधि घनश्याम शर्मा ने बताया कि 21 जोड़ों के वेद मंत्रों के साथ पंडित मनोज समाधिया द्वारा संपन्न कराए गए। आयोजन में कुछ जोड़े जिले से बाहर के भी आए हुए थे। इनमें सीहोर जिले से थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एवं बैरसिया विधायक विष्णु खत्री शामिल हुए और वर-वधुओं को नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दी। शर्मा मैरिज गार्डन कलारा में दोपहर 3 बजे से मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना का सम्मेलन शुरू हो गया था। इस आयोजन को लेकर जनपद कि ओर से तमाम तैयारियां की गई थी।
दोनों पक्षों के भोजन की व्यवस्था भी की गई थी
इस सम्मेलन में जिन जोड़ों के विवाह आयोजित किए गए उन्हें शासन कि ओर से 49 हजार के नगदी चेक दिए गए हैं।
प्रशासनीक अफसरों की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। जनपद कार्यालय में 21 आवेदन आए थे जो आवेदन आए थे उन लोगों के बेटे बेटियों के विवाह सम्मेलन के दौरान विवाह संपन्न कराए गए। इस आयोजन में भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर बेरसिया विधायक विष्णु खत्री जनपद अध्यक्ष लता कुबेर सिंह गुर्जर अवनीश भार्गव घनश्याम शर्मा वासुदेव गुप्ता पतिराम राजपूत नरेश शर्मा जनपद सीईओ दिलीप कुमार जैन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उनकी देखरेख में ही संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)