Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल में कोलार व शाहपुरा क्षेत्र में अगले 9 दिनों के लिए कंटेनमेंट घोषित करते हुए टाेटल लॉकडाउन लगा

भोपाल में कोलार व शाहपुरा क्षेत्र में अगले 9 दिनों के लिए कंटेनमेंट घोषित करते हुए टाेटल लॉकडाउन लगा

भोपाल : राजधानी भोपाल में कोलार व शाहपुरा क्षेत्र में अगले 9 दिनों के लिए कंटेनमेंट घोषित करते हुए टाेटल लॉकडाउन लगा दिया है। यहां 9 अप्रैल शुक्रवार शाम 6 बजे से अगले सोमवार 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक सबकुछ बंद रहेगा। केवल मेडिकल, दूध और सब्जी ठेले वालों को छूट रहेगी। पेट्रोल पंप भी बंद रहेंगे। हालांकि सामान्य प्राइवेट कर्मचारी भी आ जा नहीं सकेंगे। हालांकि इंडस्ट्रिज के मजदूर, कर्मचारियों और सरकारी स्टाफ को आने-जाने की इजाजत रहेगी। शहर के 40% केस इन्हीं क्षेत्रों से आ रहे हैं।

दूध के पॉर्लर सुबह 7 से 10 बजे तक खुलेंगे

कोलार, शाहपुरा के सभी लोगों को घर में ही क्वारेंटाइन रहेगा। दूध के पॉर्लर सुबह 7 से 10 बजे तक खुल सकेंगे। नगर निगम द्वारा सब्जी, फल की होम डिलीवरी कराई जाएगी। एसडीएम द्वारा अधिकृत व्यक्ति ही खाना और किराना घर पर पहुंचाएगा। रेडी टू ईट वस्तुओं की होम डिलीवरी हो सकेगी। सप्लायर को आईडी कार्ड रखना अनिवार्य होगा। बैंक और एटीएम खुले रहेंगे। फीवर क्लिनिक के अलावा अस्पताल चालू रहेंगे। सैंपलिंग टीम भी घूमती रहेगी। इंडस्ट्रिज एरिया में कार्यरत मजदूरों, कर्मचारियों और सरकारी कर्मचारियों की आवागमन की छूट रहेगी। सामान्य प्राइवेट जाॅब्स वाले लोग नहीं आ जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)