
भोपाल। कमला नगर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। कमलानगर थाना क्षेत्र में नया बसेरा में रहने वाला 32 वर्षीय मनोज मजदूरी करता था। सोमवार रात उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Dainik Aam Sabha