नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को घर के सामने गोली मार दी। यह घटना शुक्रवार को रोहिणी इलाके के सेक्टर-11 में हुई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बदमाश किस तरह वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
Dainik Aam Sabha