Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल में मास्क ना पहनने वालों पर लगेगा 500 का जुर्माना

भोपाल में मास्क ना पहनने वालों पर लगेगा 500 का जुर्माना

आम सभा भोपाल : भोपाल जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भोपाल में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए भोपाल में सार्वजनिक स्थानों पर मार्क्स नहीं पहनने वालों सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों एवं होम कांटेक्ट का उल्लंघन करने वालों पर स्पोर्ट फाइन की कार्रवाई करने के लिए टीम का गठन किया है विभिन्न थाना क्षेत्रों में टीम नियुक्त की गई है जो यह सभी कार्रवाई करेगी।

1- फेस मास्क / फ़ेस कवर ना पहनने वाले व्यक्तियों पर ₹500
2- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने वाले व्यक्तियों पर ₹500
3- सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वाले व्यक्तियों पर ₹1000
4- होम अथवा संस्थागत क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों द्वारा निर्देशों का उल्लंघन करने पर ₹2000
5- किसी भी संस्था कार्यस्थल अथवा व्यापारिक प्रतिष्ठान पर किसी भी व्यक्ति द्वारा आदेश का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित संस्था कार्यस्थल अथवा व्यापारिक प्रतिष्ठान प्रभारी पर ₹5000 का जुर्माना लगेगा

इस तरह विभिन्न तरीके का जुर्माना टीम द्वारा लगाए जाएगा पुलिस व नगर निगम द्वारा इन सब की देखरेख करते हुए सभी कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)