Thursday , October 30 2025
ताज़ा खबर
होम / देश / 5 साल में AAP ने बदले सभी प्रत्याशी, पुराने चेहरों पर नहीं लगाया दांव

5 साल में AAP ने बदले सभी प्रत्याशी, पुराने चेहरों पर नहीं लगाया दांव

दिल्ली के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी ने किसी भी पुराने प्रत्याशी पर दांव नहीं लगाया है। वर्ष 2014 में ‘आप’ से लोकसभा चुनाव लड़े प्रत्याशियों को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। पुराने प्रत्याशियों में कई ‘आप’ का  साथ भी छोड़ गए हैं। पार्टी ने लोकसभा चुनाव में सभी नए चेहरों को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस के साथ गठबंधन की अटकलों के बीच आम आदमी पार्टी ने पहले ही अपने लोकसभा प्रभारियों की घोषणा कर दी थी। शनिवार को गोपाल राय ने इन्हें पार्टी प्रत्याशी बना दिया। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने बड़े नामों पर दांव लगाया था। इस बार पार्टी कार्यकर्ताओं और नए चेहरों को प्रत्याशी बनाया गया है। बीते चुनाव में चांदनी चौक से पार्टी ने वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष को प्रत्याशी बनाया था। वे अब ‘आप’ के साथ नहीं हैं। पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे आनंद कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ाया गया था। आनंद कुमार भी अब ‘आप’ में नहीं हैं। नई दिल्ली सीट से आशीष खेतान पार्टी प्रत्याशी रहे। वे भी अब राजनीति में सक्रिय नहीं हैं।

आप ने दिल्ली की 6 सीटों पर किया उम्मीदवारों के नाम का ऐलान,देखें लिस्ट

उत्तर-पश्चिम से लड़ी राखी बिड़लान वर्तमान में ‘आप’ की विधायक हैं। बीते चुनाव में पूर्वी दिल्ली से राजमोहन गांधी, पश्चिमी से जरनैल सिंह और दक्षिणी दिल्ली से देवेंद्र सहरावत चुनाव लड़े थे। पिछला लोकसभा चुनाव ‘आप’ ने बड़े नामों के सहारे लड़ा था। उस चुनाव में ‘आप’ कोई सीट नहीं जीत पाई थी, लेकिन पार्टी को करीब 33 फीसदी वोट मिले थे। तब कांग्रेस की हालत पतली रही थी।

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब नरेंद्र मोदी ही दे सकते हैं: अमित शाह

इस बार आम आदमी पार्टी ने पुराने कार्यकर्ताओं पर दांव लगाया है। शिक्षा के क्षेत्र में ‘आप’ सरकार में सक्रिय रही आतिशी को पूर्वी दिल्ली से मैदान में उतारा है। दक्षिणी दिल्ली की सीट पर युवा चेहरे राघव चड्ढा को प्रत्याशी बनाया है। दो सीटों पर वैश्य उम्मीदवार उतारे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)