Sunday , August 3 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / बूथ विजय संकल्प अभियान में सांसद, विधायकों की महत्वपूर्ण भूमिका

बूथ विजय संकल्प अभियान में सांसद, विधायकों की महत्वपूर्ण भूमिका

* आगामी कार्यक्रमों और बूथ विजय संकल्प अभियान की बैठक में पार्टी नेताओं ने किया संबोधित

आम सभा,भोपाल।

हमारे चुने हुए प्रतिनिधियों की संगठन कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका है। बूथ सशक्तिकरण अभियान में जिस तरह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हमारे जनप्रतिनिधियों ने परिश्रम कर अभियान को सफल बनाया। उसी तरह बूथ सशक्तिकरण के तीसरे चरण में बूथ विजय संकल्प अभियान 4 से 14 मई के बीच चलेगा। जिसमें सांसद और विधायकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। केन्द्रीय नेतृत्व ने जो कार्यक्रम निर्धारित किए है, वे हर बूथ पर सफल क्रियान्वित हो इसकी जिम्मेदारी हम सभी की है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बूथ विजय संकल्प अभियान एवं मन की बात कार्यक्रम को लेकर सांसद एवं विधायकों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं वीरेन्द्र खटीक भी मंचासीन थे।
*दावे और दम के साथ रखे अपनी बात : शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग जनता में झूठ फैला रहे है। उन्होंने कभी विकास के काम नहीं किए। कांग्रेस के समय अनाज का 1 करोड़ मैट्रिक टन उत्पादन होता था जो आज बढ़कर 7 करोड़ मैट्रिक टन हो गया है। जो मध्यप्रदेश का बजट 21 हजार करोड़ का होता था, आज 3 लाख 14 हजार करोड़ से अधिक का है। हमने किसानों का जीवन स्तर सुधारने का काम किया है। कांग्रेस की जब सरकार थी तब वह फुकलेट कंपनी थी, उसने हितग्राहियों को पैसा नहीं बांटा। हमारे पास पैसों की कोई कमी नहीं है। हर योजना के हितग्राहियों को हम राशि दे रहे है। हमारे पास इतने विकास के काम है कि पूरे दावे और दम के साथ कांग्रेस के झूठ का जवाब दें। उन्होंने सांसद, विधायकों से कहा कि मैदान में उतरों और विरोधियों पर टूट पड़ों। हमारे पास उपलब्धियां और विकास कार्यो के हथियार है। उनका उपयोग करो। मुख्यमंत्री ने सरकार के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें सफल बनाने में जुट जाने का आव्हान किया।
*10 दिन तक चलेगा बूथ विजय संकल्प अभियान : मुरलीधर राव*
पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने 4 से 14 मई तक चलने वाले बूथ विजय संकल्प अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि 10 दिनों तक चलने वाला यह अभियान पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान के अंतर्गत 10 बूथों पर एक कलस्टर का गठन किया जायेगा ओर कलस्टर के सभी कार्यकर्ता अभियान के दौरान आयोजित होने वाले खेल, वैचारिक और पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव के बाद पूरे देश की नजर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना पर रहेगी। चुनाव की दृष्टि से हम तैयारियों में जुटे है। हमारी तैयारियां और प्रभावी हो इसके लिए पार्टी के अभियानों को सफल बनाने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों से टीम भावना का निर्माण होगा। वहीं 51 प्रतिशत वोट शेयर की दिशा में हम आगे बढ़ेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रदेश स्तर पर टीम बनी है। जिला, विधानसभा, मंडल और नीचे स्तर तक संचालन समितियां भी बनेगी। हर बूथ से 10 लोग इसमें शामिल होंगे।
*नए मतदाताओं को जोडें, बूथ को मजबूत करें : विष्णुदत्त शर्मा*
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अबकी बार 200 पार का नारा हमारे संगठन तंत्र की मजबूती से पूरा होगा। जिस तरह गुजरात में 80 लाख पन्ना समितियों की मेहनत के कारण भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की। जिसका उल्लेख प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। उसी तरह मध्यप्रदेश में हम अर्ध पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति भी बना चुके है। इसी आधार पर हम विजय की ओर अग्रसर होंगे। उन्होंने कहा कि हमारे जनप्रतिनिधियों की सक्रियता के कारण हम पार्टी के कार्यक्रमों को नीचे तक पहुंचाने में सफल हुए है। कार्यकर्ता उर्जा से भरे हुए है। बूथ स्तर तक हमारा तंत्र तैयार है। इस तंत्र को एक्टिव कर लिया तो बढ़ती हुई भाजपा को कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। उन्होंने 30 अप्रैल को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को प्रभावी बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तर पर समाज के अलग अलग वर्गों और योजनाओं के हितग्राहियों के समूह मन की बात कार्यक्रम में शामिल हो। समाज के प्रबुद्धजन भी इससे जुडें, इस दिशा में तैयारियां हो। उन्होंने बूथ विजय संकल्प अभियान के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि 51 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने में इस अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दृष्टि से अभियान को सफल बनाने में सभी जनप्रतिनिधि जुट जाएं। उन्होंने केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 15 मई से 15 जून तक एक महीने के विशेष कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान के माध्यम से घर घर संपर्क होगा। शर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाओं के हितग्राही बड़ी संख्या में है। वहीं 17 से 19 वर्ष के युवाओं को पार्टी से जोडने के लिए अभियान चलाएं। जिसका लाभ पार्टी संगठन को होगा।
*प्रत्येक विधानसभा में 100 स्थानों पर मन की बात के प्रभावी कार्यक्रम हो : हितानंद*
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बूथ विस्तारक अभियान -2 की समीक्षा की और शेष कार्य को जल्द पूरा करने की बात कही। उन्होंने आगामी 4 से 14 मई तक चलने वाले बूथ विजय संकल्प अभियान को सफल बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी का यह अभियान महत्वपूर्ण है। इसकी तैयारियों में जुट जाएं। हितानंद ने कहा कि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 100 वां संस्करण प्रसारित होगा। प्रत्येक विधानसभा में 100 स्थानों पर प्रभावी कार्यक्रम हो, इसकी तैयारियों में जुट जाएं। मन की बात कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी काम करने वाले प्रबुद्धजन की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूरे होने पर 15 मई से 15 जून तक एक महीने का विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। मंडल संवाद के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। उन्होंने जून माह में होने वाले संत रविदास जी के मंदिर के भूमिपूजन के कार्यक्रम को लेकर हर पंचायत से शिलापूजन, हर गांव से जल, मिट्टी और एक मुठ्ठी चांवल एकत्रित करने की अभियान की जानकारी दी।
बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री हरीशंकर खटीक और आभार प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

slot gacor slot gacor sabung ayam online jabartoto Slot777 Slot88 Slot Gacor Slot Maxwin slot pulsa Slot Dana mancing138 mancing138 mancing138 anoboytoto slot gacor toto slot slot gacor situs toto Slot Gacor Slot Resmi Slot88 slot gacor slot gacor Situs toto Jogjatoto jogjatoto Slot88 Resmi https://dpupkp.slemankab.go.id/ Slot Gacor 2025 slot gacor slot gacor Slot 2025 slot dana slot gacor Slot Gacor Malam Ini Slot Gacor 2025 slot gacor slot dana https://pariwisata.sultraprov.go.id/ Slot777 slot thailand slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor https://edu.pubmedia.id/ https://stikesrshusada.ac.id/ https://ijsl.pubmedia.id/ Situs Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://dakukeren.balangankab.go.id/ slot gacor slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot mahjong slot gacor pohon169 pohon169 slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://jurnal.unka.ac.id/ https://unisbajambi.ac.id/ https://sia.unisbajambi.ac.id/ https://sipp.pn-garut.go.id/ https://fatecjahu.edu.br/ https://poltekkesbengkulu.ac.id/ https://journal.unublitar.ac.id/ https://poltekkes-pontianak.ac.id/ https://conference.upgris.ac.id/ https://kabar.tulungagung.go.id/wop/ slot gacor Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor 2025 Slot Gacor Slot Gacor
  • toto hk
  • togel hongkong
  • toto hk
  • pg77
  • situs pg77
  • pg77 login