Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / काजी कैम्प क्षेत्र में अवैध रूप से खुली चिकन व मटन शाॅप सील, गंदगी फैलाने पर किया 04 हजार रुपये का स्पाॅट फाईन

काजी कैम्प क्षेत्र में अवैध रूप से खुली चिकन व मटन शाॅप सील, गंदगी फैलाने पर किया 04 हजार रुपये का स्पाॅट फाईन

आम सभा, भोपाल : कोरोना कफ्र्यू के दौरान अवैध रूप से चिकन व मटन की दुकाने खोलने वाले दो दुकानदारों के विरूद्ध दुकान सील करने एवं स्पाॅट फाईन करने की कार्यवाही की गई है।

जोन क्र. 04 के अंतर्गत र्वाउ क्र. 17 के काजी कैम्प गली नंबर 02 में शाहदाब चिकन शाॅप एवं शाहिद मटन शाॅप की दुकाने कोरोना कफ्र्यू में अवैध रूप से खुली पाई गई जिन्हें नगर निगम जोन क्र. 04 के स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं थाना हनुमानगंज द्वारा सील किया गया तथा दोनों दुकानों के विरूद्ध सार्वजनिक स्थल पर गंदगी फैलाने पर 04 हजार रुपये का स्पाॅट फाईन भी वसूल किया।

उक्त कार्यवाही निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जोन क्र. 04 के मो. शाहब एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अमले द्वारा हनुमानगंज पुलिस की मौजूदगी में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)