Friday , May 16 2025
ताज़ा खबर
होम / लाइफ स्टाइल / कुछ न मिले तो बर्फ से ही करें फेशियल, 5 मिनट में स्किन बनेगी ग्लोइंग एंड क्लियर

कुछ न मिले तो बर्फ से ही करें फेशियल, 5 मिनट में स्किन बनेगी ग्लोइंग एंड क्लियर

चमकता और खूबसूरत चेहरा आखिर किसे नहीं पसंद होता? लेकिन इसके लिए त्वचा की काफी देखभाल करनी होती है। हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए कुछ महिलाएं फल और सब्जियों के जूस के साथ ही पूरे दिन पर्याप्त पानी पीती हैं। जबकि कुछ महिलाएं पार्लर जाती हैं और केमिकल ट्रीटमेंट कराती हैं। वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो त्वचा पर चमक लाने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाती हैं।

दरअसल, स्किन को हेल्दी रखने के लिए समय पर मसाज और फेशियल जरूरी है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आप पार्लर जाकर महंगे प्रोडक्ट से फेशियल कराएं। आइस फेशियल हर तरह की स्किन के लिए अच्छा होता है। सबसे खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत आसानी से किया जा सकता है। यह त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

आंखों को आराम देता है

लैपटॉप पर लगातार काम करते हुए आंखों में थकान भर जाती है। इसे दूर करने के लिए आंखों पर बर्फ के टुकड़े को लेकर एक मुलायम कपड़े में लपेट कर अपनी आंखों के ऊपर मसाज करें। यह न केवल स्ट्रेस से शांति दिलाएगा बल्कि थकी हुई आंखों को भी सुकून और तरोताजा महसूस कराएगा।

टैनिंग से छुटकारा दिलाता

त्वचा पर बर्फ लगाने से एक ठंडक का एहसास मिलता है। बर्फ धूप के कालेपन को दूर करने में मदद करता है। आपको बस इतना करना है कि प्रभावित क्षेत्र पर कुछ बर्फ के क्यूब्स लगाने हैं। यह टैनिंग से छुटकारा पाने का एक प्रभावी घरेलू उपाय है।

मुंहासे दूर करे

ऑयली स्किन के लिए आइस फेशियल फेशियल बेहद फायदेमंद है। यह त्वचा से अतिरिक्त ऑयल को हटाता है। इसके कारण मुंहासे की समस्या नहीं होती है। सिर्फ इतना ही नहीं आइस फेशियलब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को भी दूर करने में मदद करता है। यह पूरे चेहरे की सफाई करता है।

त्वचा को रखे टाइट

आइस फेशियल स्किन को लंबे समय तक टाइट रखता है। साथ ही यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है। बर्फ से फेशियल करने पर रोमछिद्रों के अंदर जमा गंदगी बाहर निकल आती है। साथ ही रोमछिद्र सिकुडक़र छोटे हो जाते हैं। इससे त्वचा कोमल नजर आती है।

चेहरे पर चमक लाए

आइस फेशियल चेहरे की थकान और सुस्ती कम करता है। इससे आप तरोताजा महसूस करती हैं। यह स्किन के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में भी मदद करता है। जिसके कारण त्वचा पर प्राकृतिक चमक आती है।

झुर्रियां दूर करे

उम्र बढऩे के साथ चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स आने लगती हैं। आइस फेशियल बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है। दरअसल, बर्फ से फेशियल करने पर यह स्किन प्रोडक्ट को अच्छी तरह एब्जॉर्ब करता है। सिर्फ इतना ही नहीं स्किन पर एंटी एजिंग क्रीम भी बेहतर तरीके से काम करती है।

आइस फेशियल करने का तरीका

1.एक बड़े बर्तन में पानी लें और इसमें बर्फ के कुछ टुकड़े, 2 चम्मच गुलाब जल और 2 चम्मच ग्रीन टी मिलाएं।

2.इस पानी में अपने चेहरे को थोड़ी देर टिप करें। चेहरे को पानी से बाहर निकालें और 10 सेकेंड के लिए दोबारा डिप करें। यह प्रक्रिया कई बार दोहराएं।

3.चेहरे को बर्फ के पानी से बाहर निकालने के बाद ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए थोड़ी देर तक थपथपाएं।

4.इसके बाद चेहरे को पोछकर मॉश्चराइजर लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

Slot777 slot thailand slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor https://edu.pubmedia.id/ https://stikesrshusada.ac.id/ https://ijsl.pubmedia.id/ Situs Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://dakukeren.balangankab.go.id/ slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot mahjong slot gacor pohon169 pohon169 slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://jurnal.unka.ac.id/ https://unisbajambi.ac.id/ https://sia.unisbajambi.ac.id/ https://sipp.pn-garut.go.id/ https://fatecjahu.edu.br/ https://poltekkesbengkulu.ac.id/ https://journal.unublitar.ac.id/ https://poltekkes-pontianak.ac.id/ https://conference.upgris.ac.id/ https://kabar.tulungagung.go.id/wop/ Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor