Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / हड़ताल को मजबूर किया तो शासक को शासन करने लायक नहीं छोड़ेगें : वीकेएस परिहार

हड़ताल को मजबूर किया तो शासक को शासन करने लायक नहीं छोड़ेगें : वीकेएस परिहार

आम सभा, भोपाल।

फोरम का अनुभव है कि बिना हडताल आज तक कुछ नही मिला और शासक का वीडियो है कि हडताल की तो नौकरी करने लायक नहीं छोड़ेगें। फोरम को भी हडताल के लिए मजबूर किया तो शासक को भी शासन करने लायक नहीं छोड़ेगें। इस लिये एक जुट होकर तैयार रहे। उक्त उदगार आज मानस भवन में आयोजित “यूनाइटेड फोरम पावर एम्पलाईज एवं इंजीनियर्स के सातवें स्थापना समारोह में प्रदेश अध्यक्ष वीकेएस परिहार ने व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि पावर सेक्टर की सभी कंपनियों के निजीकरण सहित कार्मिको की पेंशन,ओल्ड पेंशन, उच्च वेतनमान,डीए आदि मांगों लेकर सात साल से आंदोलन जारी है और अब तक जो मांगें पूरी हुईं।हडताल से ही हुईं। उन्होने कहा कि यह हास्यास्पद है कि जो वार्तालाप करते है,निर्णय के अधिकार नही और तो निर्णय करेंगे। उनके पास वक़्त नही।ऊपर से वीडियो। हमारे पास एक डेढ माह का ही वक्त एकजुट होकर तन, मन, धन से आंदोलन को तैयार रहे।
समारोह में म प्र की सभी बिजली कंपनियों के संगठनो के पदाधिकारी, इंजीनियर, अधिकारी, कर्मचारी भारी संख्या में मौजूद थे।संचालन जाहिद अजीज खान एवं आभार जीवन लाल तेजराज ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)