Monday , June 9 2025
ताज़ा खबर
होम / देश / हैदराबाद: ‘सेफ टेरर जोन’ बयान पर जी किशन रेड्डी और असदुद्दीन ओवैसी में जुबानी जंग

हैदराबाद: ‘सेफ टेरर जोन’ बयान पर जी किशन रेड्डी और असदुद्दीन ओवैसी में जुबानी जंग

हैदराबाद
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सांसद असदुद्दीन ओवैसी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। रेड्डी ने कहा था कि आतंकी गतिविधियों के तार अकसर हैदराबाद से जुड़ जाते हैं। इस पर हैदराबाद सांसद ओवैसी ने पलटवार किया है।

ओवैसी ने कहा, ‘मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि पिछले पांच साल के दौरान एनआईए, आईबी और रॉ ने कितनी बार लिखित रूप में दिया है कि हैदराबाद आतंक के लिए सेफ जोन है? यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह ऐसा बयान दे रहे हैं। पिछले पांच साल से वहां पर शांति है, कोई सांप्रदायिक दंगे नहीं हुए हैं। धार्मिक उत्सव शांतिपूर्वक मनाए जाते हैं। यह एक तेजी से बढ़ता हुआ शहर है और वह ऐसे बयान दे रहे हैं। उनकी तेलंगाना के साथ क्या दुश्मनी है? क्या उन्हें इसकी तरक्की पसंद नहीं है?’

ओवैसी ने आगे कहा, ‘एक राज्यमंत्री इस तरह का बयान देता है। यह तेलंगाना और हैदराबाद के लिए उनकी नफरत को दिखाता है। ऐसे गैरजिम्मेदार बयान एक मंत्री को शोभा नहीं देते। लेकिन हम उनसे ऐसी ही उम्मीद कर रहे हैं। जहां कहीं भी उन्हें मुस्लिम नजर आते हैं, वे उन्हें आतंकी के रूप में लेते हैं। हम इसका इलाज नहीं कर सकते।’

इस बीच जी किशन रेड्डी ने कहा, ‘देश में कई ऐसी जगहें हैं जहां आतंकी गतिविधियां बढ़ रही हैं। अगर बेंगलुरु, भोपाल में कोई घटना होती है तो इसकी जड़ें हैदराबाद से जुड़ जाती हैं। राज्य पुलिस और एनआईए हर 2-3 महीने पर हैदराबाद से आतंकियों को गिरफ्तार करती है। मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है।’

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कथित रूप से कहा था, ‘जिसे चाहे उसे देश में रहने देने के लिए भारत कोई धर्मशाला नहीं है। भारतीय कौन है और कौन घुसपैठिया इसका पता लगाने के लिए हम एक जनगणना कराएंगे। देश में कहीं पर भी आतंकी हमला होता है तो उसका सुराग हैदराबाद से जुड़ा होता है। हैदराबाद आतंक के लिए सुरक्षित जोन है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

Slot Gacor Malam Ini Slot Gacor 2025 slot gacor slot dana https://pariwisata.sultraprov.go.id/ Slot777 slot thailand slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor https://edu.pubmedia.id/ https://stikesrshusada.ac.id/ https://ijsl.pubmedia.id/ Situs Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://dakukeren.balangankab.go.id/ slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot mahjong slot gacor pohon169 pohon169 slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://jurnal.unka.ac.id/ https://unisbajambi.ac.id/ https://sia.unisbajambi.ac.id/ https://sipp.pn-garut.go.id/ https://fatecjahu.edu.br/ https://poltekkesbengkulu.ac.id/ https://journal.unublitar.ac.id/ https://poltekkes-pontianak.ac.id/ https://conference.upgris.ac.id/ https://kabar.tulungagung.go.id/wop/ Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor
  • toto hk
  • togel hongkong
  • toto hk
  • pg77
  • situs pg77
  • pg77 login