Sunday , March 15 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / पत्नी की हत्या के प्रयास के बाद पति ने अपनी कलाई काटी, दोनों अस्पताल में भर्ती

पत्नी की हत्या के प्रयास के बाद पति ने अपनी कलाई काटी, दोनों अस्पताल में भर्ती

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के बाद कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सोमवार को हुई इस घटना के बाद व्यक्ति ने अपनी कलाई काट कर आत्महत्या करने का भी प्रयास किया, जिसके बाद दोनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। भिवंडी शहर के रहने वाले आरोपी और उसकी 21 वर्षीय पत्नी के बीच घरेलू मुद्दों को लेकर अक्सर विवाद होता था।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर ब्लेड से हमला कर उसकी हत्या करने की कोशिश की और बाद में उसने अपनी कलाई काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। आरोपी और उसकी पत्नी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और धारा 309 (आत्महत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)