Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / पत्नी की हत्या कर शव राजमार्ग के पास फेंका, पति गिरफ्तार

पत्नी की हत्या कर शव राजमार्ग के पास फेंका, पति गिरफ्तार

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 26 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर किसी विवाद को लेकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके शव को एक राजमार्ग के समीप फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राहगीरों ने सोमवार सुबह मुंबई-नासिक राजमार्ग पर एक पाइपलाइन के पीछे रेश्मा अब्दुल रहमान अंसारी का शव देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने जल्द ही भिवंडी निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी का गला घोंट दिया और फेंकने से पहले उसके शरीर पर धारदार हथियारों से हमला किया। बोराटे ने बताया कि ससुरालवालों के साथ नहीं रहने को लेकर महिला का पति से झगड़ा हुआ था, जिसकी वजह से संभवत: उसकी हत्या कर की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)