Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / ऐबू यूनियन की विशाल द्वार सभा मे सैकड़ो कर्मचारियों ने उपलब्धियो के साथ प्रतिज्ञा का भारी समर्थन दिया

ऐबू यूनियन की विशाल द्वार सभा मे सैकड़ो कर्मचारियों ने उपलब्धियो के साथ प्रतिज्ञा का भारी समर्थन दिया

– चुनाव जीतकर एक माह में इंसेंटिव रिवॉर्ड स्किम एवं एसआईपी, पीपी बोनस की लड़ाई लड़कर दिलवाएंगे – गिरी

भोपाल। ऑल इंडिया भेल एम्प्लाइज यूनियन द्वारा भेल के फॉउंडरी गेट पर विशाल द्वार सभा का आयोजन किया गया। 23 जून को भेल में होने वाले प्रतिनिधि यूनियन के चुनाव में ऐबू यूनियन लगातार बढ़त बनाती हुई दिख रही है वही अब लगने लगा है कि भेल में चुनाव लड़ने वाली 10 यूनियन में 9 यूनियन की लड़ाई ऐबू से है लेकिन इसके बावजूद ऐबू के महासचिव रामनारायन गिरी कर्मचारियों, ऐबू यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ के दम पर तटस्थ खड़े हुए दिखाई दे रहे है जिसकी बानगी आज द्वार सभा मे संख्या बल से दिखाई दी।

एक ओर जहाँ गिरी ने अपनी पिछले वर्षो की उपलब्धियों को बताया तो वही दूसरी आने वाले समय मे प्रतिज्ञा पत्र की घोषणा कर कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ने का संकल्प लिया। साथ ही ऐबू एवं खुद पर लगने वाले झूठे आरोपों एवं चुनावी भ्रम को दूर करते हुए चुनौती तक दे डाली कि आरोप के साथ साक्ष्य दे अगर सिद्ध होता है तो मैं इस भेल की जॉब से रिजाइन कर दूंगा और नही तो आरोप लगाने वालो को अपनी जॉब छोड़नी चाहिये।

रामनारायन गिरी आज अलग ही अंदाज में दिखे और ऐबू और खुद पर लगे हर आरोप का बेबाकी से जवाब दिया और कहा कि ये सिर्फ और सिर्फ ऐबू के द्वारा लड़ी जा रही वर्दी की लड़ाई को कमजोर करने की साजिश है जिससे मैं विचलित होने वाला नही मैं अपने हर कर्मचारी साथी से निवेदन करता हूं कि ऐबू यूनियन को अपना मत प्रदान करे। उन्होंने कहा कि नंबर 1 और नंबर तीन यूनियन करोड़ो का ठेका ले रही है। वो स्वार्थ में कर्मचारियों के मुद्दे हल कैसे करा पाएंगे एवं जो खुद ठेका लेकर निजीकरण कर रहा है वो निजीकरण से भेल को बचाने की बात कर रहा है।

यूनियन के अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार द्वारा उनके द्वारा लड़ी गयी ढाई इंक्रीमेंट की लड़ाई के बारे में बताया गया। उनकी इस लड़ाई में हेवू बीएमएस यूनियन साथ नही दिया। न ही लेटर हेड में इसके लिए कोई पत्र दिया। यूनियन में रिटायर्ड नेता को मुख्य धारा से हटाने एवं ठेका बंद करने हेतु किये संघर्ष को बताया।

उन्होंने कहा रिटायर नेता एवं बाहरी केंद्रीय नेता जिन्हें कर्मचारियों के कटौती एवं नुकसान से कोई मतलब नही है वो अपने स्वार्थ एवं वर्चस्व के लिए बने होते है और हमारा भाग्य का गलत फैसला लेते है।

इसलिए सभी कर्मचारियों से अपील किया कि केंद्रीय नेता एवं सभी कमिटियों में नियमित कर्मचारियों को बैठना होगा। ऐबू को हथौड़ा निसान पर वोट देकर जेसीएम के चार सीट भोपाल से दिलाने की अपील किया। कार्पोरेट पावर सेक्टर एवं आर ओ डी में ऐबू निर्विरोध जीत चुकी है।
सभा के अंत मे भेल भोपाल के एयर वेटेरन श्रधेय जयराम शर्मा जी मानव संसाधन टाइम ऑफिस में कार्यरत थे अपने बीच नहीं रहे। उन्हें दो मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)