Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / श्री पशुपतिनाथ मंदिर गोविन्दपुरा में विशाल गंगाजली कलश यात्रा एवं रूद्राभिषेक का आयोजन

भोपाल / श्री पशुपतिनाथ मंदिर गोविन्दपुरा में विशाल गंगाजली कलश यात्रा एवं रूद्राभिषेक का आयोजन

आम सभा, भोपाल : श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर गोविन्दपुरा 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विशाल गंगाजली कलश यात्रा (शिव बारात) का आयोजन कर दोपहर 12 बजे भगवान श्री पशुपतिनाथजी का रूद्राभिषेक किया जायेगा। इस दौरान मंदिर का गर्भ ग्रह आमजन के लिए खुला रहेगा।

श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज के अध्यक्ष श्री विष्णु प्रसाद शर्मा ने बताया कि विशाल गंगाजली कलश यात्रा में शिव बारात, नेपाल के पंरम्परगत पन्चेबाजा के साथ 18 फरवरी को प्रातः 8.30 बजे माता मंदिर प्लेटिनम प्लाजा से प्रारंभ होकर सेकेण्ड स्टॉप, 1250, 5 न. स्टॉप, बोर्ड ऑफिस चौराहा, ज्योति टॉकिज, चेतक ब्रिज, गौतम नगर होते हुए दोपहर 12 बजे श्री पशुपतिनाथ मंदिर प्रागंण पहुंचेगी जहां श्री पशुपतिनाथजी का रूद्राभिषेक किया जायेगा।

विशाल भण्डारे का आयोजन

समाज के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद शर्मा ने बताया कि 19 फरवरी को दोपहर 12 बजे विशाल भण्डारा प्रारंभ होकर सांय 4 बजे समापन होगा। समाज के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष रमेश राना, श्रीमति लक्ष्मी बेल्वासे, महामंत्री धनश्याम बेल्वासे, कार्यालय मंत्री तुलसीराम श्रेष्ठ, कोषाध्यक्ष बालकृष्ण पाण्डे, श्रीराम पाण्डे, प्रबंधक रामू शर्मा, शारदाप्रसाद बस्याल, श्रीमती माया पाण्डे, संगठन मंत्री चोपप्रसाद पाण्डे, श्रीमती निर्मला क्षेत्री, प्रमुख सलाहकार लोकनाथ तिमिल्सेना ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से अपील की है कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 18 फरवरी एवं 19 फरवरी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर पुण्य लाभ प्राप्त करने एवं प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)